Download Our App for Free >>
Toggle Location Modal

पर्मेथ्रिन क्रीम का उपयोग - फायदे, दुष्प्रभाव, कीमत और परिणाम

get the app

दफ्तर में या घर के बाहर बार बार खुजली करना या त्वचा पर चकत्ते दिखना काफी शर्मिंदगी पैदा कर सकता हैI शरीर में खाज के कई कारण हो सकते हैं। त्वचा में खाज या लाल चकत्ते की समस्या स्केबीज बीमारी के कारण भी हो सकती है। स्केबीज एक त्वचा की समस्या है, जिससे निजात पाने के लिए पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

खुजली एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। स्केबीज की समस्या का भीड़-भाड़ वाले स्थान में आसानी से प्रसार होता है। खुजली को खत्म करने के लिए पर्मेथ्रिन क्रीम को प्रभावी माना जाता है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल कब और कैसे करना है, इस बारे में डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए। आइये इस दवा के बारे में थोड़ी और जानकारी लेते हैं I

चिकित्सा की कक्षा

पाइरेथ्रोइड व्युत्पन्न

स्थिति का इलाज

त्वचा पर चकत्ते, लाल निशान, दाने 

डोज़

१२ साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों और बुजुर्गों को ३० ग्राम डोज

उपलब्ध सूत्रीकरण

क्रीम, लोशन

ओवर-द-काउंटर मेडिसिन 

नहीं

अभ्यस्त

नहीं

Download our App today to plan your surgery seamlessly and stress-free!

Click here for Android and Click here for iPhone

Confirm Expert Advice with Our Care Consultant
Our care counsellor will guide you through treatment options, scheduling appointments, and insurance approvals.

पर्मेथ्रिन क्रीम के बारे में

पर्मेथ्रिन क्रीम एक औषधीय लोशन है जिसका उपयोग लोगों में खुजली और जूँ से निपटने के लिए किया जाता है। उपचार में त्वचा पर क्रीम लगाना, उसे एक निर्धारित अवधि तक लगा रहने देना और फिर धो देना शामिल है। इन परजीवियों को स्थिर और समाप्त करके, क्रीम प्रभावी ढंग से संक्रमण को संबोधित करती है। 

सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है। पेर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल वयस्कों और २ महीने या उससे अधिक उम्र के बच्चों में किया जा सकता है। 

पर्मेथ्रिन क्रीम के संघटक निम्न प्रकार हैं:

  1. सक्रिय संघटक - किसी भी दवा का मुख्य या सक्रिय संघटक दवा के वांछित प्रभाव का कारण बनता है। पर्मेथ्रिन क्रीममें संक्रिय संघटक के रूप में पर्मेथ्रिन ५0 मिलीग्राम (५%) मौजूद होता है।

  1. निष्क्रिय संघटक - किसी भी दवा के सक्रिय घटक की चिकित्सीय कार्रवाई को ये तत्व प्रभावित नहीं करते हैं। रंग, संरक्षक और स्वाद देने वाले एजेंट के रूप में निष्क्रिय तत्व कार्य करते हैं। ग्लिसरीन, शुद्ध पानी और सोडियम हाइड्रॉक्साइड (उच्च क्षार), खनिज तेल, विभिन्न अवयव में विभाजित नारियल तेल आदि का इस्तेमाल निष्क्रिय संघटक के रूप में किया जाता है।

पर्मेथ्रिन क्रीम का उद्देश्य

त्वचा में इस्तेमाल की जाने वाली पेर्मेथ्रिन क्रीम का उद्देश्य खुजली की समस्या को दूर करना है। ये क्रीम ओवर-द-काउंटर क्रीम नहीं है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल पर्चे में लिखे जाने के बाद किया जा सकता है। दवा क्रीम या लोशन के रूप में निम्न प्रकार से इस्तेमाल की जाती है:

  1. पर्मेथ्रिन ५% क्रीम के रूप में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल स्केबीज की बीमारी में किया जाता है।

  2. वहीं पर्मेथ्रिन १% लोशन के रूप में उपलब्ध होता है। इसका इस्तेमाल सिर की जूं मारने के लिए किया जाता है।

पर्मेथ्रिन क्रीम के फायदे

पर्मेथ्रिन क्रीम ५% का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद दवा का असर नहीं दिखता है। इस क्रीम का इस्तेमाल करने के कुछ सप्ताह तक खुजली और दाने की समस्या रह सकती हैं। क्रीम के फायदे निम्न प्रकार से समझे जा सकता हैं: 

  1. त्वचा में क्रीम का इस्तेमाल करने के करीब २ से ५ सप्ताह बाद तक खुजली और दाने की समस्या कम होने लगती है।

  2. लगातार क्रीम का इस्तेमाल करने से खुजली कम होती है और कुछ दिनों बाद ठीक महसूस होता है।

  3. त्वचा पर चकत्ते, लाल निशान, दाने आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने के यदि एक महीने बाद भी स्केबीज के लक्षण न ठीक हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

पर्मेथ्रिन क्रीम इस्तेमाल करने के निर्देश

क्रीम का इस्तेमाल करने का सही तरीका समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। पर्मेथ्रिन क्रीम को गर्दन से नीचे और पैर की उंगलियों (तलवों सहित) तक लगाना चाहिए। जानिए क्रीम को शरीर में लगाने से पहले और दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. शरीर के प्रभावित स्थानों में क्रीम की एक पतली परत लगानी चाहिए।

  2. हाथों की उंगलियों और पैर की उंगलियों के बीच में, कलाई और कमर की तह में, नितंबों की दरार में, जननांगों आदि में क्रीम को लगाने के बाद हल्का रगड़ना चाहिए।

  3. हाथ के नाखूनों और पैर के नाखूनों के नीचे क्रीम लगाने में दिक्कत महसूस हो सकती है। सहजता के लिए टूथपिक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  4. बेहतर होगा यदि क्रीम का इस्तेमाल रात में किया जाए। इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

  5. शिशु या छोटे बच्चे को क्रीम लगाने के दौरान गर्दन, खोपड़ी, बालों की रेखा और माथे पर हल्के हाथों से रगड़ना चाहिए।

  6. त्वचा में क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले नहाना या फिर शॉवर नहीं लेना चाहिए। ८-१५ घंटे बीत जाने के बाद क्रीम को नहाकर या शॉवर की मदद से धो लेना चाहिए। 

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल तब तक करना चाहिए, जब तक डॉक्टर इसकी सलाह दें। इसे दोबारा लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है। क्रीम का उपयोग करने के बाद भी अगर खुजली और दाने की समस्या है तो यह घुन के अवशेषों संबंधी एक अस्थायी प्रतिक्रिया होती है।

दवा का प्रशासन मार्ग

किसी भी दवा को इस्तेमाल करने के लिए उसके प्रशासन मार्ग (दवा को देने का माध्यम) के बारे में जानकारी होना जरूरी है। 

  1. क्रीम - पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल क्रीम के रूप में बाहरी त्वचा में किया जाता है। 

  2. लोशन - यह लोशन के रूप में भी उपलब्ध है।  

  3. इंजेक्शन - इस दवा का इस्तेमाल आंतरिक रूप से नहीं किया जाता है।

  4. ओरल - दवा का सेवन मुंह से नहीं किया जाता है।

दवा का डोज

पर्चे में लिखी गई दवा को डॉक्टर के बताए गए डोज के अनुसार ही लगाना चाहिए। उम्र के हिसाब से दवा की डोज अधिक या कम हो सकती है: 

  1. २ महीने से एक साल तक बच्चे के लिए - इस उम्र के बच्चों के लिए ३.७५ ग्राम दवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

  1. १ साल से ५ साल तक के बच्चों के लिए - पेर्मेथ्रिन क्रीम की ७.५ ग्राम मात्रा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  1. ६ से १२ तक बच्चों के लिए - करीब आधी ट्यूब या फिर १५ ग्राम क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

  1. वयस्कों, बुजुर्गों के लिए - १२ साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों और बुजुर्गों को क्रीम की ३० ग्राम डोज इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यदि पूरे शरीर में क्रीम लगानी है तो भी ६० ग्राम से अधिक मात्रा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

दवा का ओवरडोज

यदि किसी कारण से पेर्मेथ्रिन क्रीम को अधिक मात्रा में लगा लिया जाता है तो त्वचा में प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं दिख सकती हैं। कुछ लोगों में प्रतिक्रिया के गंभीर भी हो सकती है।

दो महीने के बच्चों में यदि अधिक क्रीम का इस्तेमाल (लगभग ३० ग्राम) किया जाए तो विषाक्तता या गंभीर लक्षणों की संभावना रहती है। इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए।

दवा का इस्तेमाल भूल जाना

दवा का इस्तेमाल यदि अक्सर भूल जाएंगे तो दवा का असर न के बराबर हो सकता है। डॉक्टर की बिना सलाह के पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम से संबंधित सावधानियां

कई बार दवा का इस्तेमाल गलत तरीके करने पर या सावधानी न रखने पर नुकसान पहुंच सकता है। खुजली की समस्या होने पर जब भीपर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल किया जाए तो पहले और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:

  1. समय पर क्रीम हटाना - निर्धारित समय तक क्रीम इस्तेमाल करने के बाद उसे धो लेना चाहिए।

  2. विशेषज्ञ से जानकारी लेना - बच्चों में इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

  3. गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान - गर्भावस्था या फिर स्तनपान के दौरान महिलाओं को इस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर नहीं, इस संबंध में सीमित डाटा उपलब्ध है। डाटा में जोखिम के संकेत उपलब्ध नहीं हैं।

  4. उम्र के हिसाब से दवा का डोज - डॉक्टर उम्र के हिसाब से क्रीम की डोज तय करते हैं। वयस्कों, बुजुर्गों के लिए ३० ग्राम, २ महीने से एक साल तक बच्चे के लिए ३.७५ ग्राम और १ साल से ५ साल तक के बच्चों के लिए ७.५ ग्राम क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है।

  5. क्रीम लगाने के दौरान सावधानी - पर्मेथ्रिन क्रीम आंखों, नाक या मुंह में चली जाए तो तुरंत पानी से साफ करना चाहिए। साथ ही क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले नहाना नहीं चाहिए। 

  6. दूसरे व्यक्ति से क्रीम लगवाना - अन्य व्यक्ति से क्रीम नहीं लगवानी चाहिए। यदि जरूरत पड़ जाए तो उस व्यक्ति को क्रीम लगाने के बाद हाथ अच्छे से साफ करना चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम के दुष्प्रभाव

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा में बहुत कम या ना के बराबर दुष्प्रभाव दिखाई पड़ते हैं। क्रीम इस्तेमाल करने से सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे की: 

  1. सिहरन का एहसास - शरीर में कुछ देर के लिए सिहरन का एहसास हो सकता है। आमतौर पर ये कुछ समय में ठीक हो जाता है। 

  2. त्वचा में जलन होना - क्रीम का इस्तेमाल प्रभावित स्थान में करने से जलन पैदा हो सकती है। यदि जलन देर तक रहती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

  3. खुजली की समस्या - वैसे तो क्रीम का इस्तेमाल खुजली से राहत दिलाता है लेकिन कुछ लोगों को क्रीम लगाने के बाद अधिक खुजली हो सकती है। 

  4. त्वचा सुन्न होना - पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा कुछ देर सुन्न महसूस हो सकती है। कुछ देर बाद ठीक महसूस होता है। 

कुछ लोगों में क्रीम का इस्तेमाल करने से निम्नलिखित गंभीर दुष्रभाव दिख सकते हैं:

  1. सांस लेने में तकलीफ - लंबे समय तक त्वचा में क्रीम का इस्तेमाल सांस संबंधी समस्या भी पैदा कर सकता है। ये समस्या सभी लोगों को हो, ये जरूरी नहीं है।

  2. खोपड़ी में जलन - जब जूं को खत्म करने के लिए दवा का इस्तेमाल किया जाता है तो जलन महसूस हो सकती है।

  3. खोपड़ी के संक्रमित क्षेत्र में मवाद भर जाना - कई बार दवा का उपयोग खोपड़ी के संक्रमित भाग में मवाद भरने का कारण बन सकता है।

यदि क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद शरीर में कुछ दुष्प्रभाव दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

दुष्प्रभावों का प्रबंधन

क्रीम की अधिक मात्रा यदि लगा ली है तो उसे पानी से साफ किया जा सकता है। बिना सावधानी के दवा का इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है:[२]

  1. दवा के साथ पारस्परिक क्रिया - अगर व्यक्ति पहले से ही किसी दवा का सेवन कर रहा है तो क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

  2. भोजन के साथ पारस्परिक क्रिया - किसी भोजन के साथ पर्मेथ्रिन क्रीम परस्पर क्रिया करती है या नहीं, इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

  3. बीमारी के साथ पारस्परिक क्रिया - यदि आपको पहले से अस्थमा या एलर्जी की बीमारी है तो क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से इस संबंध में बात करनी चाहिए।यदि किसी गंभीर बीमारी के दौरान क्रीम का इस्तेमाल किया जाए, तो क्या परिणाम होंगे? इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

क्रीम का इस्तेमाल अपने आप बंद नहीं करना चाहिए। डॉक्टर ने जब तक क्रीम लगाने की सलाह दी हो तब तक उसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

पर्मेथ्रिन क्रीम का रखरखाव

पर्मेथ्रिन क्रीम के सही प्रकार का रखरखाव उसके प्रभाव को बनाएं रखता है। उसके इस्तेमाल करने के बाद इसे सुरक्षित रखना भी जरूरी है। दवा को सुरक्षित रखने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:  

  1. त्वचा में इस्तेमाल की जाने वाली पर्मेथ्रिन क्रीम को २०-२५°C तापमान में संरक्षित करना चाहिए। 

  2. पर्मेथ्रिन क्रीम को कमरे के तापमान्य में रखना चाहिए। यदि कमरे में सीधी धूप आए तो उसको रोशनी से दूर रखना चाहिए।

  3. इस्तेमाल के बाद क्रीम को रेफ्रिजरेट या फ्रीज नहीं करना चाहिए।

  4. दवा का इस्तेमाल करने के बाद उसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

  5. यदि पर्मेथ्रिन क्रीम की समाप्ति तारीख खत्म हो जाए तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न हैं, तो अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट, या स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करें।

पर्मेथ्रिन क्रीम की कीमत

पर्मेथ्रिन क्रीम की कीमत जगह और ब्रांड के अनुसार भिन्न हो सकती है। पर्मेथ्रिन क्रीम आसानी से ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं। इस क्रीम की कीमत ₹ ६० से ₹ १६० तक हो सकती है।

निष्कर्ष

त्वचा में खुजली की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। यदि त्वचा में खुजली की शिकायत है और खुजली के कारण कई दिनों से नींद भी नहीं आ रही है तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल खुजली से राहत दिलाता है और दाने की समस्या भी कम होने लगती है।

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल अगर आपने पहले नहीं किया है तो हो सकता है कि आपके मन में इस क्रीम से संबंधित कई प्रश्न होंगे। इस क्रीम की जानकारी के लिए HexaHealth में संपर्क करें। बीमारी के साथ ही हम आपको दवा के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे। 

अधिक पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

  1. Soframycin Skin Cream

  2. Hydroquinone Tretinoin Mometasone Furoate Cream

  3. Best Chicken Pox Scars Removal Creams

  4. Best Tan Removal Cream

Download our App today to plan your surgery seamlessly and stress-free!

Click here for Android and Click here for iPhone

Add as preferred source

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल त्वचा संबंधी विकार (स्केबीज) का उपचार करने में किया जाता है। जूं (कीड़ा) काटने के कारण त्वचा के नीचे गड्ढे हो जाते हैं और साथ ही बहुत खुजली होती है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से खुजली और दाने की समस्या से राहत मिलती है।

त्वचा संबंधी विकार स्केबीज के लक्षणों से राहत पाने के लिए पर्मेथ्रिन क्रीम का उपयोग किया जाता है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से खुजली, लाल चकत्ते, दाने आदि से राहत मिलती है। क्रीम का इस्तेमाल २ सप्ताह से लेकर ५ सप्ताह तक करना पड़ सकता है। 

सभी व्यक्तियों में पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने से दुष्प्रभवा नहीं दिखते है। क्रीम का इस्तेमाल करने से सामान्य और कुछ गंभीर दुष्रभाव दिख सकते हैं। 

  1. खुजली

  2. त्वचा में खरोंच के निशान

  3. प्रभावित अंग सुन्न होना

  4. सिहरन का एहसास

  5. त्वचा का लाल होना या हल्की सूजन

  6. चुभना या जलन होना

पर्मेथ्रिन क्रीम ओवर-द-काउंटर क्रीम नहीं है। इस क्रीम को डॉक्टर की सलाह के बाद ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जगह के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है। इसकी कीमत ₹ ६० से  ₹ १६० तक हो सकती है। 

पर्मेथ्रिन क्रीम का उपयोग प्रभावित स्थान में करना चाहिए। त्वचा के मुड़े हुए हिस्सों जैसे कि हाथों की उंगलियों और पैर की उंगलियों के बीच आदि स्थान में किया जाता है। क्रीम की एक परत प्रभावित स्थान में लगानी चाहिए। क्रीम को ८-१५ घंटे तक रखा जाना चाहिए। ८-१५ घंटे बीत जाने के बाद पर्मेथ्रिन क्रीम को नहाकर धो लेना चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद प्रभाव नहीं दिखता है। प्रभाव दिखने में २ से ५  सप्ताह दिख सकते हैं। यदि ५ सप्ताह बाद भी क्रीम का प्रभाव न दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बेंजाइल बेंजोएट २५% (टी ट्री ऑयल के साथ या बिना) बेंजाइल बेंजोएट का उपयोग पर्मेथ्रिन के वैकल्पिक सामयिक एजेंट के रूप में किया जा सकता है। बेंजाइल बेंजोएट २५% का उपयोग त्वचा में तुरंत जलन पैदा कर सकता है। बच्चों में भी इस एजेंट की कम सांद्रता का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चों की पहुंच से क्रीम को दूर रखना चाहिए। क्रीम को २०-२५°C पर स्टोर करना चाहिए। साथ ही ऐसी जगह का चुनाव करें जहां बच्चों की पहुंच न हो और साथ ही धूप भी न आती हो। क्रीम को कमरे के सामान्य तापमान में रखना चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल केवल त्वचा या बालों और खोपड़ी पर ही किया जाना चाहिए। क्रीम को आंखों, नाक, कान, मुंह या योनि में नहीं लगाना चाहिए। साथ ही पर्मेथ्रिन क्रीम को भौहों या पलकों पर भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम खुजली बंद करने वाली क्रीम है। २ से ५ सप्ताह तक इसे इस्तेमाल करने से खुजली में राहत मिलती हैं। यदि खुजली बंद हो जाए तो क्रीम लगाना बंद नहीं करना चाहिए। डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

पर्मेथ्रिन क्रीम को अगर डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई मात्रा और अवधि में उपयोग किया जाए तो यह प्रभावी है। कुछ लोगों में इस क्रीम का असर देर से दिख सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। चार सप्ताह बाद क्रीम का असर दिखने लगता है।

पर्मेथ्रिन ओवर-द-काउंटर क्रीम नहीं है। पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की बिना सलाह या बिना पर्चे में लिखे नहीं किया जा सकता है। पर्मेथ्रिन को मेडिकल स्टोर से डॉक्टर की सलाह के बाद खरीदा जा सकता है।

पर्मेथ्रिन का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ली जानी चाहिए। ऐसा करने से पर्मेथ्रिन का इस्तेमाल सुरक्षित माना जा सकता है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

पर्मेथ्रिन मेडिकल स्टोर में क्रीम के रूप में मिलती है। खोपड़ी और बालों के लिए पर्मेथ्रिन लोशन का उपयोग किया जाता है वहीं त्वचा में पर्मेथ्रिन क्रीम इस्तेमाल की जाती है। डॉक्टर से परामर्श के बाद पर्मेथ्रिन क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सन्दर्भ

हेक्साहेल्थ पर सभी लेख सत्यापित चिकित्सकीय रूप से मान्यता प्राप्त स्रोतों द्वारा समर्थित हैं जैसे; विशेषज्ञ समीक्षित शैक्षिक शोध पत्र, अनुसंधान संस्थान और चिकित्सा पत्रिकाएँ। हमारे चिकित्सा समीक्षक सटीकता और प्रासंगिकता को प्राथमिकता देने के लिए लेखों के संदर्भों की भी जाँच करते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारी विस्तृत संपादकीय नीति देखें।


  1. Cleveland Clinic. Disease & Conditions [Internet]. Cleveland Clinic. 2022. link
  2. Cleveland Clinic. Permethrin: Scabies Treatment & Side Effects [Internet]. Cleveland Clinic. link
  3. Permethrin Topical: MedlinePlus Drug Information [Internet]. medlineplus.gov. 2018. link
  4. Permethrin 5% w/w Cream - Summary of Product Characteristics (SmPC) - (emc) [Internet]. www.medicines.org.uk. 2021. link
  5. Prevention CC for DC and. CDC - Scabies - Resources for Health Professionals - Medications [Internet]. www.cdc.gov. 2019 [cited 2023 Aug 25]. link
  6. DailyMed. DailyMed [Internet]. dailymed.nlm.nih.gov. [cited 2023 Aug 25]. link

Last Updated on: 10 July 2024

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सीखने के उद्देश्य से है। यह हर चिकित्सा स्थिति को कवर नहीं करती है और आपकी व्यक्तिगत स्थिति का विकल्प नहीं हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह नहीं है, किसी भी स्थिति का निदान करने के लिए नहीं है, और इसे किसी प्रमाणित चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से बात करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

समीक्षक

Dr. Aman Priya Khanna

Dr. Aman Priya Khanna

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS, FIAGES

14 Years Experience

Dr Aman Priya Khanna is a Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon in Ahmedabad with 14+ years of experience and over 4,500+ successful surgeries.

View More

लेखक

Sangeeta Sharma

Sangeeta Sharma

BSc. Biochemistry I MSc. Biochemistry (Oxford College Bangalore)

6 Years Experience

She has extensive experience in content and regulatory writing with reputed organisations like Sun Pharmaceuticals and Innodata. Skilled in SEO and passionate about creating informative and engaging medical conten...View More

विशेषज्ञ डॉक्टर (10)

Dr. Mandeep Singh
Hexa Assured

Surgical Oncology,Breast Surgery,Robotic Surg...

23+ Years

Experience

96%

Recommended

Dr. Kailash Chandra Sharma
Hexa Assured

Surgical Oncology

20+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Rahul Sandhu
Hexa Assured

Surgical Oncology

16+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Krupasindhu Panda
Hexa Partner

Surgical Oncology

57+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Mridul Gehlot
Hexa Partner

Surgical Oncology,Gynaec Oncology,Gynaecology

53+ Years

Experience

96%

Recommended

Dr. K S Gopinath
Hexa Partner

Surgical Oncology

50+ Years

Experience

100%

Recommended

Dr. Rajiv Shah
Hexa Partner

Surgical Oncology,Gastrointestinal Oncology

48+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. Sanjay Sharma
Hexa Partner

Surgical Oncology

48+ Years

Experience

96%

Recommended

Dr. Anurag Srivastava
Hexa Partner

Surgical Oncology,Breast Surgery,Endocrinolog...

48+ Years

Experience

95%

Recommended

Dr. P Jagannath
Hexa Partner

Surgical Oncology

48+ Years

Experience

97%

Recommended

एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (6)

BH Salvas Hospital
JCI
NABH

BH Salvas Hospital

4.89/5( Ratings)
Chandan Palace
Chikitsa Hospital
JCI
NABH

Chikitsa Hospital

4.77/5( Ratings)
Pramod Mahajan Marg, Opposite Gyan Bharati School
Malik Radix Healthcare, Preet Vihar
JCI
NABH

Malik Radix Healthcare, Preet Vihar

4.76/5( Ratings)
C-217, 218, 4th St
Holy Angels Hospital, Vasant Lok
JCI
NABH

Holy Angels Hospital, Vasant Lok

4.7/5( Ratings)
Plot B Community Center, Near Vasant Vihar Metro station
CDAS Super Speciality Hospital
JCI
NABH

CDAS Super Speciality Hospital

4.55/5( Ratings)
Malibu Town
get the app

Latest Health Articles

aiChatIcon