Download Our App for Free >>
Toggle Location Modal

बुजुर्गों में मोतियाबिंद सर्जरी की जटिलताएं: जानिये कारण और परिणाम

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Aman Priya Khanna
Written by Charu Shrivastava, last updated on 14 September 2022| 2 min read
बुजुर्गों में मोतियाबिंद सर्जरी की जटिलताएं: जानिये कारण और परिणाम

Quick Summary

  • मोतियाबिंद की सर्जरी में अक्सर सभी पेशेंट की दृष्टि बिना किसी परेशानी के  फिर से लौट आती है। लेकिन अगर हम वयस्क और वृद्धों की तुलना करें तो वृद्धों में सर्जरी के बाद कुछ जटिलताएं (कॉम्लिकेशन) आ सकती हैं। 
  • आइए जानते हैं इस लेख में वृद्धों को मोतियाबिंद सर्जरी में क्या दिक्कतें आ सकती हैं और जटिलताएं आने की क्या कारण हैं
  • वृद्धों में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद जटिलताएं आने की संभावना अधिक होती है।
  • जटिलताएं आने की संभावना बढ़ने के कारणों में वृद्धों की कमजोर इम्यूनिटी, अन्य बीमारियों का होना, मोतियाबिंद की जटिलताएं, सर्जरी के दौरान होने वाली गलतियाँ आदि शामिल हैं।
    get the app

    मोतियाबिंद की सर्जरी में अक्सर सभी पेशेंट की दृष्टि बिना किसी परेशानी के  फिर से लौट आती है। लेकिन अगर हम वयस्क और वृद्धों की तुलना करें तो वृद्धों में सर्जरी के बाद कुछ जटिलताएं (कॉम्लिकेशन) आ सकती हैं। 

    आइए जानते हैं इस लेख में वृद्धों को मोतियाबिंद सर्जरी में क्या दिक्कतें आ सकती हैं और जटिलताएं आने की क्या कारण हैं

     

    Confirm Expert Advice with Our Care Consultant
    Our care counsellor will guide you through treatment options, scheduling appointments, and insurance approvals.

    वृद्धों में मोतियाबिंद सर्जरी के परिणाम  

    जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, आपके आंखों का मोतियाबिंद बढ़ता जाता है। ऐसे में आपको सर्जरी की विशेष जरूरत होती है। सामान्यतः सर्जरी सफल होती है और आपको आंखें से सब कुछ देखने लगता हैं। लेकिन अगर आप 85 से अधिक उम्र होने पर सर्जरी करवा रहे हैं, तो आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। 

    हालांकि वृद्धावस्था में सर्जरी करवाने पर जरूरी नहीं है कि आपको दिक्कत अनिवार्य रूप से होगी। वृद्धावस्था में मोतियाबिंद की सर्जरी के फायदों और नुकसान को लेकर विशेषज्ञ अधिक स्पष्ट नही हैं। 

    वृद्धों में मोतियाबिंद सर्जरी के परिणाम को लेकर कुछ स्टडीज/रिसर्च इस प्रकार हैं : 

    1. एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग 90 या इससे अधिक उम्र होने पर सर्जरी करवाते हैं, उनमें से सिर्फ 47% ही सर्जरी का फायदा उठा पाते हैं। यानी बाकी 53% लोग दृष्टि से जुड़ी दिक्कतों का सामना करते हैं।
    2. वहीं एक दूसरी स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों की उम्र 85 से अधिक है उनमें से 87% लोगों को मोतियाबिंद सर्जरी के फायदे देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही, उनमें से 85% लोगों की दृष्टि में सुधार भी पाया गया। 
    3. एक और स्टडी में देखा गया कि जिनकी उम्र 60 से 69 साल है, उनकी दृष्टि क्षमता 6/12 या इससे अधिक होने की संभावना 80 साल और इससे अधिक उम्र वालों की तुलना में 4.6 गुना अधिक है। 

    आमतौर पर ऐसे वृद्धों को मोतियाबिंद सर्जरी की सलाह नही दी जाती है : 

    1. जिनकी आंखों का न्यूक्लियस एकदम ठोस हो चुका है।
    2. जिनकी आंखों की पुतलियां बहुत छोटी हैं। 
    3. जिन्हे एक्सफोलिएशन सिंड्रोम के अधिक चांसेस हों। 
    4. जो सर्जरी के दौरान सही से कॉपरेट नही कर पाते। 

    वृद्धों में मोतियाबिंद सर्जरी में आने वाली जटिलताओं के कारण क्या हैं? 

    एक स्टडी के अनुसार सर्जरी के बाद वृद्धों को आंखों से न दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे : 

    1. सर्जरी के बाद, मैक्युला जो रेटीना का हिस्सा होता है, वो गंभीर रुप से डैमेज होने लगता है। 
    2. बुढ़ापे के कारण अफाकिक चश्मे ठीक से काम नहीं करते और सर्जरी की सफलता को कम कर देते हैं। 
    3. सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद कुछ दिक्कतें आना भी वृद्धों में दृष्टि समस्या के मुख्य कारण हैं। 

     

    एक दूसरे रिसर्च के अनुसार, मोतियाबिंद सर्जरी के बाद वृद्धों में आनी वाली जटिलताओं के मुख्य कारण ये हो सकते हैं : 

    1. आपकी उम्र अधिक हो चुकी हो या पहले से ही आंख की कोई बीमारी हो। 
    2. अगर आपको डायबिटीज और स्ट्रोक की समस्या है तो सर्जरी के बाद कॉम्प्लिकेशंस आ सकते हैं। 
    3. सर्जरी की कौन सी प्रक्रिया आपके मोतियाबिंद को निकालने के लिए प्रयोग किया जा रहा है, यह भी निर्धारित करता है। 
    4. आपके सर्जन मोतियाबिंद की सर्जरी में कितने एक्सपर्ट हैं, यह भी तय करता है कि आपको कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं या नही। 

     

    वृद्धों में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद आने वाली जटिलताएं क्या हैं 

    एक स्टडी के अनुसार, 70 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद सिर्फ दृष्टि में बदलाव नहीं आता, बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य और मानसिक स्थिति में भी बदलाव होता है। 

    वृद्धों को मोतियाबिंद सर्जरी में मुख्य रूप से ये जटिलताएं आ सकती हैं : 

    1. सर्जरी के दौरान कैप्सूल का पिछला हिस्सा टूट सकता है। 
    2. सर्जरी के बाद इन्फेक्शन हो सकता है।
    3. इंट्राऑक्युलर लेंस पर प्रेशर बढ़ सकता है।
    4. इंट्राऑक्युलर लेंस अपने जगह से खिसक सकता है
    5. पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ग्लूकोमा, निकट दृष्टि दोष की प्रॉब्लम सुप्राकोरॉइडल हैमरेज को जन्म दे सकती है
    6. सिस्टॉयड मैकुलर एडिमा यानी रेटीना का भाग मैक्युला मोटा हो सकता है
    7. आपके कॉर्निया में अधिक पानी भर सकता है , जिसके कारण कॉर्निया में सूजन आ सकता है।
    8. 90 से अधिक उम्र वालों में पोस्टऑपरेटिव इंडोफ्थल्माइटिस होने की 3.6 गुना ज्यादा संभावना रहती है। 

    अंततः मोतियाबिंद की सर्जरी से हर उम्र के लोगों में पहले के मुकाबले दृष्टि सुधार हो जाता है।

     

    हेक्साहेल्थ के बारे में

    हेक्साहेल्थ की मदद से आप बेस्ट सर्जन को ढूंढकर अपने मोतियाबिंद की सर्जरी करवा सकते हैं। एक बेहतर हॉस्पिटल और विशेषज्ञ को ढूंढने में हेक्साहेल्थ आपकी पूरी मदद करता है। 

    इसके अलावा इस प्लेटफार्म के माध्यम से 50+ रोगों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं।

    रोग से निरोग होने तक हेक्साहेल्थ लगातार आपकी मदद करता रहता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं – https://www.hexahealth.com/ 

     

    Add as preferred source

    Last Updated on: 14 September 2022

    Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सीखने के उद्देश्य से है। यह हर चिकित्सा स्थिति को कवर नहीं करती है और आपकी व्यक्तिगत स्थिति का विकल्प नहीं हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह नहीं है, किसी भी स्थिति का निदान करने के लिए नहीं है, और इसे किसी प्रमाणित चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से बात करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

    समीक्षक

    Dr. Aman Priya Khanna

    Dr. Aman Priya Khanna

    MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery, FIAGES

    14 Years Experience

    Dr Aman Priya Khanna is a leading National Board-certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon in Ahmedabad with 14+ years of experience and over 4,500+ successf...View More

    लेखक

    Charu Shrivastava

    Charu Shrivastava

    BSc. Biotechnology I MDU and MSc in Medical Biochemistry (HIMSR, Jamia Hamdard)

    3 Years Experience

    Skilled in brand marketing and SEO-driven medical content that educates and engages patients, healthcare professionals, and the general public. With medical writing and proofreading expertise, she ensures accuracy,...View More

    विशेषज्ञ डॉक्टर (10)

    Dr. Aparna Gupta
    Hexa Assured

    Ophthalmology

    26+ Years

    Experience

    97%

    Recommended

    Dr. Manik Mittal
    Hexa Assured

    Opthalmology

    12+ Years

    Experience

    97%

    Recommended

    Dr. Emee Gogoi
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    2025+ Years

    Experience

    95%

    Recommended

    Consultation Fee: ₹500 (approximate)
    Dr. Diwakar Rao Kolli
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    54+ Years

    Experience

    99%

    Recommended

    Dr. Chokkanathan
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    53+ Years

    Experience

    98%

    Recommended

    Dr. Sugumar V P
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    53+ Years

    Experience

    98%

    Recommended

    Dr. Akshay Kumar Panda
    Hexa Partner

    Paediatric Ophthalmology

    51+ Years

    Experience

    99%

    Recommended

    Consultation Fee: ₹500 (approximate)
    Dr. Parampureth Varghese Cherian
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    51+ Years

    Experience

    99%

    Recommended

    Consultation Fee: ₹500 (approximate)
    Dr. Dinesh Narain Saksena
    Hexa Partner

    Ophthalmology,Paediatric Ophthalmology

    51+ Years

    Experience

    98%

    Recommended

    Consultation Fee: ₹1400 (approximate)
    Dr. Chandramohan R
    Hexa Partner

    Ophthalmology

    50+ Years

    Experience

    99%

    Recommended

    एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (5)

    Chikitsa Hospital
    JCI
    NABH

    Chikitsa Hospital

    4.77/5( Ratings)
    Pramod Mahajan Marg, Opposite Gyan Bharati School
    Malik Radix Healthcare, Preet Vihar
    JCI
    NABH

    Malik Radix Healthcare, Preet Vihar

    4.76/5( Ratings)
    C-217, 218, 4th St
    CDAS Super Speciality Hospital
    JCI
    NABH

    CDAS Super Speciality Hospital

    4.55/5( Ratings)
    Malibu Town
    get the app

    Latest Health Articles

    सम्बंधित उपचार

    aiChatIcon