Toggle Location Modal

क्या बिना सर्जरी के मोतियाबिंद का इलाज संभव है?

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Aman Priya Khanna
Written by Rajath R Prabhu, last updated on 12 October 2023| min read
क्या बिना सर्जरी के मोतियाबिंद का इलाज संभव है?

Quick Summary

  • If you have cataracts, and you are looking for answers to some questions related to cataracts such as its surgery, and can cataracts be treated without surgery, then keep reading. This blog will clear all your queries and answer all your questions related to cataract surgery. So keep scrolling.

अगर आपको मोतियाबिंद है, और आप मोतियाबिंद से संबंधित कुछ सवालों के जवाब खोज रहे हैं जैसे कि इसकी सर्जरी, और क्या मोतियाबिंद का इलाज बिना सर्जरी के किया जा सकता है, तो पढ़ते रहें। यह ब्लॉग आपके सभी प्रश्नों को दूर कर देगा और मोतियाबिंद सर्जरी से संबंधित आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देगा। इसलिए स्क्रॉल करते रहें।

 

मोतियाबिंद क्या है?

कैटरेक्ट, जिसे मोतियाबिंद के नाम से भी जाना जाता है, आंखों के लेंस में सफेद धुंधलापन छाने लगता है, जिससे आँखों की रौशनी पर असर पड़ता है। ज्यादातर मामलों में कैटरैक्ट धीरे धीरे विकसित होता है और इसी लिए नज़र पर असर धीरे धीरे पड़ता है । सुरुवाती समय में नज़र ज्यादा प्रभावित नहीं होती। मोतियाबिंद आपके लिए पढ़ना, ड्राइव करना, और दूसरी नियमित गतिविधयां मुश्किल कर देता है। कैटरेक्ट का इलाज इन धुंदले लेंस को निकाल कर उसको कृत्रिम लेंस से बदल कर किया जाता है। ये एक सुरक्षित और असरदार प्रक्रिया है। वैज्ञानिक अन्य तकनीकों का रिसर्च कर रहे हैं जिनमे बिना सर्जरी के कैटरैक्ट का इलाज किया जा सके। पर अभी के लिए  सर्जरी ही सबसे अच्छा विकल्प है।

क्या दवाओं से मोतियाबिंद ठीक हो सकता है?

आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि मोतियाबिंद का घरेलु इलाज कोई नहीं है और मनुष्यों में उपयोग के लिए मोतियाबिंद की दवा पर रिसर्च अभी भी जारी है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने चीन में ऐसे दो बच्चों का अध्ययन किया जिन्हें कम उम्र में मोतियाबिंद हो गया था और यह एक जेनेटिक स्थिति के कारण था, इसके आधार पर उन्होंने लैनोस्टेरॉल की मोतियाबिंद कम करने की क्षमता की खोज की। इन बच्चों में एक आनुवंशिक म्यूटेशन था जिससे लैनोस्टेरॉल का उत्पादन अवरुद्ध होता था। दिलचस्प बात यह है कि उनके माता-पिता में यह म्यूटेशन नहीं था इसलिए उन्हें कभी मोतियाबिंद नहीं हुआ।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि लैनोस्टेरॉल लेंस में सामान्य रूप से स्पष्ट प्रोटीन के टूटने और क्लंपिंग को रोककर मानव लेंस को साफ रखने का कार्य करता है।

जब उन्होंने और रिसर्च की तो यह पाया कि:

  1. मानव लेंस ऊतक (टिश्यू) पर किए गए अध्ययनों से पता चला कि जब कोशिकाओं (सैल) पर लैनोस्टेरॉल लगाया गया, तो लेंस प्रोटीन की क्लंपिंग बंद हो गई और पारदर्शिता बढ़ गई।
  2. जिन खरगोशों को मोतियाबिंद था, उन्हें छह दिनों तक लैनोस्टेरॉल दिया गया। परिणामों से पता चला कि 85% खरगोशों में मोतियाबिंद का असर कम हो गया।
  3. ब्लैक लैब्राडोर रिट्रीवर्स, क्वींसलैंड हीलर्स और मिनिएचर पिंसर्स, सभी कुत्तों में स्वाभाविक रूप से होने वाले मोतियाबिंद के लिए खरगोशों के समान ही प्रतिक्रिया पाई गई।
  4. लैनोस्टेरॉल मोतियाबिंद के आकार को महत्वपूर्ण रूप से कम करने और लेंस पारदर्शिता में सुधार करने में सक्षम था। वैज्ञानिकों ने कहा कि लैनोस्टेरॉल ड्रॉप्स को मनुष्यों में मोतियाबिंद के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपचार के रूप में मानने से पहले और अधिक शोध की आवश्यकता है। यह एक बहुत ही अद्भुत खोज हो सकती है।

लैनोस्टेरॉल इस समय मोतियाबिंद के लिए एक स्वीकृत उपचार नहीं है और अभी भी प्रायोगिक सेटिंग्स में इसका अध्ययन किया जा रहा है। कुछ ऑय ड्रॉप्स मोतियाबिंद के लक्षणों से थोड़ा आराम दे सकते हैं लेकिन ये लम्बे समय तक आराम नहीं दे सकते और आखिर सर्जरी ही एक मात्र उपाय है I अमेरिका की फडाऐ (फ़ूड एंड ड्रग अडमिंस्ट्रेशन) ने मोतियाबिंद के इलाज के लिए किसी भी ऑय ड्रॉप्स को अनुमति नहीं दी है Iऔर तोह और, उम्र से समबन्धित बीमारी होने के कारन, मोतियाबिंद से बचाव नहीं कर सकते, लेकिन उसका इलैक्स बिल्कुल कर सकते हैI  

नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी) के वैज्ञानिकों ने मोतियाबिंद के इलाज के लिए एक सरल, सस्ती और बिना ऑपरेशन के इलाज वाली तकनीक विकसित की है लेकिन इसकी प्रभावकारिता पर अभी और जानकारी आना बाकी है।

 

मोतियाबिंद के प्रारंभिक चरणों में सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है

मोतियाबिंद के विकास के शुरुआती चरणों में, ऐसे लक्षण दिखते हैं जिनसे कुछ लोगों को ऐसा लग सकता है कि ये लक्षण कुछ समय के लिए बने रहेंगे। मोतियाबिंद के लक्षण – आँखों पर बादल बनना या नज़र धुंधली होना, कम रोशनी में देखने में कठिनाई होना, आँखें चुंधियाना, प्रकाश संवेदनशीलता या रौशनी आँखों में लगना, रंग फीके दिखना और रोशनी के चारों ओर प्रभामंडल दिखना - शुरुआत में कम से कम हो सकते हैं। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से आपको नज़र सुधारने में मदद मिल सकती हैं।

मोतियाबिंद में सर्जरी की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

चूंकि मोतियाबिंद बढ़ने लगता है, इसलिए समय के साथ ये बिगड़ने लगता है। मोतियाबिंद अक्सर उम्र बढ़ने से संबंधित होता है, यह उस प्रोटीन के टूटने के कारण होता है जो आंखों के लेंस को बनाते हैं, जिससे लेंस मोटा और कम पारदर्शी हो जाता है। इस प्रक्रिया को उलटा या रोका नहीं जा सकता है। जैसे-जैसे मोतियाबिंद बढ़ता है, रोगी अधिक स्पष्ट लक्षणों का अनुभव करते हैं। गाड़ी चलाना, पढ़ना, टीवी देखना और बहुत कुछ मुश्किल या असंभव हो जाता है। अगर समय पर इलाज न हो, तो मोतियाबिंद आँख को हमेशा के लिए बेकार भी कर सकता है।

कोई भी सर्जरी कराने के लिए एकदम से तैयार नहीं होता, इसलिए लोग अक्सर विकल्प खोजते हैं। जब मोतियाबिंद की बात आती है, तो सर्जरी की आवश्यकता काफी हद इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मोतियाबिंद कितना बढ़ गया है या किस डेवलपमेंट स्टेज में है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मोतियाबिंद के कारण आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर कितना असर पड़ रहा है।

 

मोतियाबिंद का एकमात्र प्रभावी उपचार सर्जरी है

मोतियाबिंद का इलाज करने का एकमात्र प्रभावी तरीका है क्षतिग्रस्त प्राकृतिक आंखों के लेंस को कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) के साथ सर्जरी द्वारा प्रतिस्थापित करना। मोतियाबिंद का ऑपरेशन सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी सर्जरी है। सर्जरी में धुंधले लेंस को एक नए लेंस के साथ बदल दिया जाता है। अगर आपकी दोनों आँखों में मोतियाबिंद है, तो उन्हें आमतौर पर एक ही समय में नहीं निकाला जाता है। आपके सर्जन को हर आंख की अलग-अलग सर्जरी करनी होगी। सर्जरी पारंपरिक सर्जिकल तकनीकों या लेज़र-सहायता प्राप्त विधियों का उपयोग करके की जा सकती है। लेज़र-असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी दर्द रहित होती है, इसमें कोई टाँका नहीं लगाना पड़ता और ठीक होने में कम समय लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि सर्जरी के बाद मोतियाबिंद दोबारा नहीं हो सकता।

सर्जरी से मोतियाबिंद को कैसे हटाया जाता है?

मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान, आंखों को सुन्न करने के लिए आई ड्रॉप के रूप में लोकल एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता है। आप प्रक्रिया के दौरान जागे रहेंगे, लेकिन आपको प्रक्रिया महसूस नहीं होगी। उसके बाद, धुंधले लेंस को हटा दिया जाता है और इसे एक कृत्रिम (सिंथेटिक) लेंस इम्प्लांट के साथ बदल दिया जाता है। नए लेंस से आपको साफ़ दिखाई देने लगता है और यह आपकी नज़र से संबंधित आवश्यकताओं और जीवन शैली के अनुसार सबसे उपयुक्त है।

 

मोतियाबिंद का घर बैठे इलाज न करें

कोई भी आहार, व्यायाम या पूरक कार्यक्रम शुरू करने से पहले, कोई भी दवा लेने से पहले, या यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है या आपको संदेह है, तो आपको एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लेना चाहिए। मोतियाबिंद के उपचार के परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं और यह रोग की गंभीरता पर निर्भर करता है।

 

मोतियाबिंद का इलाज कराने में हेक्साहेल्थ की मदद लें

अगर आप या आपकी जान-पहचान में कोई मोतियाबिंद के लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो जांच कराने के लिए हेक्साहेल्थ की टीम से आज ही संपर्क करें। हमारी अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों और आईकेयर की टीम अपने अनुभव और सर्वोत्तम तकनीक की मदद से रोगियों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बना रहे हैं।

हेक्साहेल्थ की मदद से आप ऐसे आई हॉस्पिटल और डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं जो मोतियाबिंद की सर्जरी करते हैं और मल्टीफोकल आईओएल लगाते हैं। यदि आप अपने कैटरेक्ट या मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए मल्टीफोकल इंट्राओकुलर लेंस में अपग्रेड करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको हमारे अनुभवी नेत्र डॉक्टरों और विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बारे में सोचना चाहिए। मोतियाबिंद के इलाज के बारे में ज़्यादा जानने के लिए आज ही हेक्साहेल्थ से संपर्क करें।

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको मोतियाबिंद और उसकी सर्जरी के बारे में जानकारी मिल गई होगी। यदि आपके मन में कोई प्रश्न हैं, तो हेक्साहेल्थ से संपर्क करें। हम आपके हर कदम पर आपकी मदद और मार्गदर्शन करना पसंद करेंगे। आप सीधे हमारी व्यक्तिगत देखभाल सहायक टीम को कॉल कर सकते हैं, वे संक्षेप में आपका मार्गदर्शन करेंगे। मोतियाबिंद के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.hexahealth.com पर भी जा सकते हैं। अपने उपचार में देर न करें , अभी हमारे वेबसाइट पर जाकर एक्सपर्ट से सलाह लें।

 

Last Updated on: 12 October 2023

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सीखने के उद्देश्य से है। यह हर चिकित्सा स्थिति को कवर नहीं करती है और आपकी व्यक्तिगत स्थिति का विकल्प नहीं हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह नहीं है, किसी भी स्थिति का निदान करने के लिए नहीं है, और इसे किसी प्रमाणित चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से बात करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

समीक्षक

Dr. Aman Priya Khanna

Dr. Aman Priya Khanna

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery, FIAGES

13 Years Experience

Dr Aman Priya Khanna is a highly experienced and National Board–Certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon with over 13 years of clinical expertise.

He is widely regarded as one of the best bariatric surgeons in Ahmedabad, ...View More

लेखक

Rajath R Prabhu

Rajath R Prabhu

MSc. Clinical Research I PG Diploma in Public Health Services Management

3 Years Experience

His work in medical content writing and proofreading is noteworthy. He has also contributed immensely to public health research and has authored four scientific manuscripts in international journals. He was assoc...View More

विशेषज्ञ डॉक्टर (10)

Dr. Nitish Dixit
Hexa Partner

Ophthalmology,Anterior Segment/Cornea Ophthal...

2025+ Years

Experience

95%

Recommended

Consultation Fee: 500 (approximate)
Dr. Paras Khatwani
Hexa Partner

Ophthalmology

2025+ Years

Experience

95%

Recommended

Consultation Fee: 500 (approximate)
Dr. Dinesh Narain Saksena
Hexa Partner

Ophthalmology

52+ Years

Experience

95%

Recommended

Dr. Chandran Abraham
Hexa Partner

Ophthalmology

52+ Years

Experience

97%

Recommended

Dr. Parampureth Varghese Cherian
Hexa Partner

Ophthalmology

51+ Years

Experience

99%

Recommended

Consultation Fee: 500 (approximate)
Dr. Akshay Kumar Panda
Hexa Partner

Paediatric Ophthalmology

51+ Years

Experience

99%

Recommended

Consultation Fee: 500 (approximate)
Dr. Chandramohan R
Hexa Partner

Ophthalmology

50+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Sakthivel
Hexa Partner

Ophthalmology

50+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. M Z Javid Hussain
Hexa Partner

Ophthalmology

50+ Years

Experience

96%

Recommended

Dr. Mary Abraham
Hexa Partner

Ophthalmology

49+ Years

Experience

95%

Recommended

एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (5)

Guru Shri Gorakshnath Chikitsalaya
JCI
NABH

Guru Shri Gorakshnath Chikitsalaya

4.8/5( Ratings)
Q9G5+G4F
Chikitsa Hospital
JCI
NABH

Chikitsa Hospital

4.77/5( Ratings)
Pramod Mahajan Marg, Opposite Gyan Bharati School
Malik Radix Healthcare, Preet Vihar
JCI
NABH

Malik Radix Healthcare, Preet Vihar

4.76/5( Ratings)
C-217, 218, 4th St
Bensups Hospital, Delhi
JCI
NABH

Bensups Hospital, Delhi

4.56/5( Ratings)
CDAS Super Speciality Hospital
JCI
NABH

CDAS Super Speciality Hospital

4.55/5( Ratings)
Malibu Town

Latest Health Articles

सम्बंधित उपचार

aiChatIcon