
मोतियाबिंद के आंकड़े: मोतियाबिंद दुनियाभर में अंधेपन का एक मुख्य कारण है। भारत में भी मोतियाबिंद से अक्सर लोगों की दृष्टि में समस्या होती है। हालांकि इसके उपचार के बाद पेशेंट की दृष्टि वापस आ जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मोतियाबिंद ५०% से ८०% मामलों में दोनों आंखों के अंधेपन के लिए जिम्मेदार है।
आइए इस लेख में देखते हैं भारत और विश्व के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े।
जब आंखों के लेंस पर प्रोटीन का बादल छा जाता है, तो आपकी आंख, प्रकाश को पहले की तरह फोकस नहीं कर पाती है। ऐसे में आपकी आंखों को कोई भी चीज धुंधली दिखने लगती है। इस रोग को मोतियाबिंद कहा जाता है। इस स्थिति में आपको धुंधली छवि दिखती है।


नेशनल ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट सर्वे के अनुसार ५० से अधिक उम्र के लोगों में ६६.२ प्रतिशत लोग मोतियाबिंद से पीड़ित हैं।
निष्कर्ष बताते हैं कि अनुमानित ३.८ मिलियन व्यक्ति भारत में हर साल मोतियाबिंद से अंधे हो जाते हैं l
मोतियाबिंद पर क्या हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़े कुछ इस प्रकार है:
प्रति मिलियन जनसंख्या पर एक वर्ष में कितने मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, मोतियाबिंद सर्जरी दर यानी सीएसआर उसी संख्या को बताता है। प्रति वर्ष कितने लोगों को मोतियाबिंद हुआ है , सीएसआर की मदद से इसका आंकड़ा निकाला जाता है l
भारत में सीएसआर के आंकड़े
भारत में १९८९-१९९० में मोतियाबिंद सर्जरी दर १३४२ प्रति मिलियन था जबकि २००१ में यह ३६२० प्रति मिलियन था। यह २००५ में और बढ़कर ४५०० प्रति मिलियन जनसंख्या हो गई। भारत के कई बड़े शहरों ने प्रति मिलियन पर ४००० के मोतियाबिंद के आंकड़े पार कर लिए है, राज्य के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो इन राज्यों का मोतियाबिंद सर्जरी दर निम्नलिखित है:
रिपोर्ट के अनुसार, २२.१ फीसदी अंधेपन के मामलों का कारण पैसों का न होना था। १८.४ फीसदी मामलों के पीछे जागरूकता की कमी थी, जिन्हें सर्जरी की कोई जरूरत महसूस नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग २२% भारतीय मोतियाबिंद सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकते हैं। मोतियाबिंद के १६% पेशेंट डर के कारण सर्जरी से बचते हैं।
ये भी देखें: मोतियाबिंद का टेस्ट खुद कैसे करें?
बिना रिसर्च किए सर्जरी करवाना महंगा पड़ सकता है इसलिए पहले हेक्साहेल्थ की मदद लेकर बेहतर हॉस्पिटल चुनें और विशेषज्ञों की सलाह लें। हेक्साहेल्थ के द्वारा विशेषज्ञों से सलाह लेना बिल्कुल फ्री है। इसके अलावा हेक्साहेल्थ आपके जितने भी पेपरवर्क हैं सभी को बिना एक पैसा लिए करने में मदद करता है। चाहे वो हेल्थ इंश्योरेंस को अप्रूव और क्लेम करना हो या हॉस्पिटल में भर्ती करवाना हो। हेक्साहेल्थ की टीम आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। हॉस्पिटल खोजने के लिए, हमारी वेबसाइट पर जाएं।
Last Updated on: 5 September 2024

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery, FIAGES
14 Years Experience
Dr Aman Priya Khanna is a leading National Board-certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon in Ahmedabad with 14+ years of experience and over 4,500+ successf...View More

An enthusiastic writer with an eye for details and medical correctness. An avid reviewer and publisher. She emphasises authentic information and creates value for the readers. Earlier, she was involved in making ...View More
विशेषज्ञ डॉक्टर (10)
एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (5)
Latest Health Articles