Toggle Location Modal

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन - Eustachian Tube Dysfunction in Hindi

Medically Reviewed by
Dr. Aman Priya Khanna
Eustachian Tube Dysfunction in Hindi

हेक्साहेल्थ सुविधायें

विश्वस्त डॉक्टर और सर्वोच्च अस्पताल

विशेषज्ञ सर्जन के साथ परामर्श

आपके उपचार के दौरान व्यापक सहायता

WhatsApp Expert
Eustachian Tube Dysfunction in Hindi
Medically Reviewed by Dr. Aman Priya Khanna Written by Sangeeta Sharma

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन या ईटीडी तब होता है जब यूस्टेशियन ट्यूब में रुकावट होती है। यह ट्यूब एक संकीर्ण संरचना है जो मध्य कान को ऊपरी गले से जोड़ती है। यह ट्यूब मध्य कान को रोगाणु (पेथोजेन) से बचाती है, मध्य कान में वायु के दबाव को बराबर करती है और मध्य कान की आंतरिक परत द्वारा उत्पादित स्राव को निकालने का कार्य भी करती है। 
ईटीडी से पीड़ा हो सकती है, सुनने में कठिनाई और कान भरा हुआ महसूस हो सकता है। ईटीडी एक अपेक्षाकृत सामान्य स्थिति है जो साधारण घरेलू उपचारों की मदद से अपने आप ठीक हो सकती है। लेकिन स्थिति गंभीर या बार-बार होने पर रोगी को डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता हो सकती है। आइए यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन, चित्रों, लक्षणों, कारणों, प्रकारों, निदान, रोकथाम, उपचार, रोकथाम इत्यादि के बारे में अधिक जाने।

रोग का नाम यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन 
कारण फ्लू, सामान्य जुखाम, साइनस संक्रमण, गैस्ट्रोईसोफेगल रिफ्लक्स, क्रानिक न्यूरोमस्कुलर या इम्यूनोलॉजिकल रोग, तनाव, लंबी पैदल यात्रा (हाइकिंग)
लक्षण सुनने में कठिनाई, टिनिटस, क्रानिक दर्द, चक्कर आना, वर्टिगो, संतुलन की समस्या, दीर्घकालिक दर्द
निदान शारीरिक जाँच
इलाज कौन करता है ऑटोलरिंजोलॉजिस्ट
उपचार के विकल्प मेरिंगोटॉमी, टाइम्पैनोस्टॉमी, यूस्टेशियन ट्यूबोप्लास्टी

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन क्या है?

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन, या ईटीडी, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके मध्य कान और ऊपरी गले के बीच की नलियां अवरुद्ध हो जाती हैं। 1 से 6 वर्ष की आयु के छोटे बच्चों को विशेष रूप से यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन विकसित होने का खतरा होता है क्योंकि उनकी यूस्टेशियन ट्यूब छोटी होती हैं और उनकी लंबाई की तुलना में चौड़ाई अधिक होती हैं, जिससे बलगम और कीटाणुओं के कारण रुकावट की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कम विकसित होती है और इस प्रकार संक्रमण का खतरा अधिक होता है

विशेषज्ञ डॉक्टर (10)

Dr. Narottam Puri
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

56+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Lalit Mohan Parashar
Hexa Partner

ENT,Otolaryngology

42+ Years

Experience

96%

Recommended

Consultation Fee: 1500 (approximate)
Dr. Jayant Jaswal
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

39+ Years

Experience

95%

Recommended

Consultation Fee: 1000 - 1200 (approximate)
Dr. Gita Gangadharan Shrivastav
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

39+ Years

Experience

97%

Recommended

Consultation Fee: 1200 (approximate)
Dr. Atul Kumar Mittal
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

34+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Anup Sabherwal
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

29+ Years

Experience

98%

Recommended

Consultation Fee: 1200 - 1600 (approximate)
Dr. Harpreet Singh
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

27+ Years

Experience

96%

Recommended

Consultation Fee: 1500 (approximate)
Dr. Shomeshwar Singh
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

26+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Rahul Garg
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

25+ Years

Experience

99%

Recommended

Consultation Fee: 1300 (approximate)
Dr. Shashidhar TB
Hexa Partner

Ear Nose Throat (ENT)

24+ Years

Experience

98%

Recommended

Consultation Fee: 1500 (approximate)

एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (10)

Surya Hospital, Santacruz West
JCI
NABH

Surya Hospital, Santacruz West

4.6/5(91 Ratings)
Santacruz West, Mumbai
Daffodils By Artemis Hospitals, Sector 40
JCI
NABH

Daffodils By Artemis Hospitals, Sector 40

4.7/5(91 Ratings)
Sector 40, Gurgaon
Manipal Hospital, Jayanagar
JCI
NABH

Manipal Hospital, Jayanagar

4.6/5(91 Ratings)
Jayanagar, Bangalore
Sahyadri Narayana Multispeciality Hospital, Harakere
JCI
NABH

Sahyadri Narayana Multispeciality Hospital, Harakere

4.8/5(91 Ratings)
Harakere, Shimoga
Madhukar Rainbow Children Hospital, Malviya Nagar
JCI
NABH

Madhukar Rainbow Children Hospital, Malviya Nagar

4.8/5(50 Ratings)
Malviya Nagar, Delhi
Yashoda Super Speciality Hospital, Kaushambi
JCI
NABH

Yashoda Super Speciality Hospital, Kaushambi

4.5/5(91 Ratings)
Kaushambi, Ghaziabad
Shalby Multispecialty Hospital, Vaishali Nagar
JCI
NABH

Shalby Multispecialty Hospital, Vaishali Nagar

4.5/5(98 Ratings)
Vaishali Nagar, Jaipur
Lilavati Hospital and Research Centre, Bandra West
JCI
NABH

Lilavati Hospital and Research Centre, Bandra West

4.6/5(90 Ratings)
Bandra West, Mumbai
Ujala Cygnus Rainbow Hospital, Maharishi Puram Colony
JCI
NABH

Ujala Cygnus Rainbow Hospital, Maharishi Puram Colony

4.9/5(99 Ratings)
Maharishi Puram Colony, Agra
Shivam Hospital, Sector 30
JCI
NABH

Shivam Hospital, Sector 30

4.9/5(88 Ratings)
Sector 30, Gurgaon

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के प्रकार

हालांकि, अधिकांश रोगियों में ईटीडी यथोचित रूप से हानिरहित है, लेकिन ईटीडी के कारण के आधार पर स्थिति अलग तरह से मौजूद हो सकती है। ईटीडी के सबसे आम प्रकार हैं:
  1. पेटुलस यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन : पेटुलस ईटीडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें यूस्टेशियन ट्यूब के वाल्व में खराबी के कारण यूस्टेशियन ट्यूब खुली रहती है। इससे नाक के कैविटी से कानों तक ध्वनि जा सकती है जिससे व्यक्ति को अपनी आवाज, अपनी सांसों की आवाज़ और यहां तक ​​कि शरीर में रक्त चलने की आवाज़ भी बहुत जोर से सुनाई दे सकती है। 
  2. ऑब्सट्रक्टिव यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन: इस स्थिति में, यूस्टेशियन ट्यूब के वाल्व उस तरह से नहीं खुलते जैसे उन्हें खुलने चाहिए। इससे कान में हवा का दबाव असंतुलित हो सकता है या कान में तरल पदार्थ जमा होने के कारण दर्द हो सकता है।
  3. बारो - चैलेंज - प्रेरित यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन: यह स्थिति ऑब्सट्रक्टिव ईटीडी की तरह होता है। लेकिन इस स्थिति के लक्षण ऊंचाई (अल्टीट्यूड) में बदलाव के साथ ही अनुभव किए जाते हैं। यह स्कूबा डाइविंग, हवाई जहाज की उड़ान या पहाड़ों में ड्राइविंग के दौरान हो सकता है।

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के लक्षण

ईटीडी वाले व्यक्ति कई लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। आम ईटीडी लक्षणों में शामिल हैं:

  1. सुनने में कठिनाई
  2. टिनिटस या कानों में आवाज़ होना 
  3. ऐसा महसूस होना कि कान बंद हो गए हैं
  4. क्लिक या पॉपिंग आवाज़ें 
  5. कान के संक्रमण के दौरान अनुभव किया गया क्रानिक दर्द
  6. कानों में गुदगुदी का एहसास 
  7. चक्कर आना, वर्टिगो या संतुलन की समस्या

ईटीडी के कारण के आधार पर, ये लक्षण लंबे समय तक रह सकते हैं। कान के संक्रमण के कारण होने वाला ईटीडी लंबे समय तक रहता है, जबकि ऊंचाई में बदलाव के कारण ईटीडी वाले रोगी के कान का दबाव वायुमंडलीय दबाव के समान हो जाता है, यानी जब रोगी कम ऊंचाई पर पहुंच जाता है, तो उनको राहत की उम्मीद होती है।

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के कारण

ईटीडी का कारण हमेशा पहचाना नहीं जाता है, लेकिन माना जाता है कि निम्नलिखित कारणों से होता है:
  1. फ्लू, सामान्य सर्दी, या अन्य मौसमी एलर्जी।
  2. साइनस संक्रमण।
  3. गैस्ट्रोईसोफेगल रिफ्लक्स रोग या एसिड रिफ्लक्स: पेट का एसिड गले में वापस आ सकता है, ईसोफैगस के ऊतक अस्तर को नुकसान पहुंचा सकता है और यूस्टेशियन ट्यूब में दर्द और इन्फ्लमैशन पैदा कर सकता है।
  4. क्रानिक न्यूरोमस्कुलर या इम्यूनोलॉजिकल रोग।
  5. तनाव और घबराहट।
ऊंचाई में बदलाव से भी ईटीडी हो सकता है। कोई व्यक्ति ऊंचाई में परिवर्तन के प्रभावों का अनुभव तब कर सकता है जब वह:
  1. लंबी दूरी पर पैदल चलता है (हाइकिंग)
  2. हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाता है 
  3. हवाई यात्रा करता है 
  4. लिफ्ट की सवारी करता है 

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन का खतरा किसको है

कोई भी ईटीडी का अनुभव कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण होने का खतरा अधिक होता है।
  1. मोटापा: यह ईटीडी के जोखिम को बढ़ाता है क्योंकि यूस्टेशियन ट्यूबों के आसपास चर्बी जमा हो सकता है, जिससे कानों में द्रव का निर्माण हो सकता है।
  2. धूम्रपान करने वालों को ईटीडी होने का अधिक खतरा होता है क्योंकि धूम्रपान गले और मध्य कान के नाजुक बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इन बालों को सिलिया कहा जाता है, कान नहर को खुला रखने के लिए वैक्स के निर्माण को साफ करने में यह मददगार है। जब सिलिया क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो बलगम के फंसने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  3. एलर्जी: एलर्जी वाले लोग ईटीडी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि एलर्जी से बलगम और जमाव बढ़ सकता है।
ईटीडी के लिए जिम्मेदार कुछ चिकित्सा कारकों में शामिल हो सकते हैं:
  1. क्लेफ्ट पैलेट: यह एक ऐसी स्थिति है जब ऊपरी होंठ या तालु के संरचनाएं गर्भ में बच्चे के विकास के दौरान जुड़ने में विफल हो जाती हैं। यह आमतौर पर जन्म से बच्चों को प्रभावित करता है और अधिकांश मामलों में, क्लेफ्ट पैलेट से ईटीडी की संभावना अधिक होती है।
  2. ट्राइसॉमी २१: यह एक प्रकार का डाउन सिंड्रोम है (एक आनुवंशिक विकार जब व्यक्ति में एक अतिरिक्त गुणसूत्र (क्रोमज़ोम) होता है) जो एक छोटा और असामान्य आकार का यूस्टेशियन ट्यूब का निर्माण करता है।
  3. जनरलाइसड  हाइपोटोनिया: इसे खराब मसल टोन (मांसपेशी की संरचना) के रूप में भी जाना जाता है और जन्म के समय ही इसकी पहचान की जाती है। यह मुंह के नरम तालू में मांसपेशियों के कार्यक्षमता को कम कर सकता है और यूस्टेशियन ट्यूब के धसने का कारण बन सकता है।

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन की रोकथाम

कुछ सावधानियां अपनाकर ईटीडी के जोखिम को कम किया जा सकता है। ईटीडी को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
  1. तेजी से ऊंचाई में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा के जोखिम को कम करने के लिए उड़ान से पहले सुरक्षा इयरप्लग पहनें।
  2. अत्यधिक तापमान से बचें जो ईटीडी के लक्षणों को और खराब कर सकते हैं।
  3. बलगम की परत को पतला रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  4. सर्दी और मौसमी इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए अच्छी स्वच्छता बनाए रखें।

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन का निदान कैसे किया जाता है?

प्राथमिक चिकित्सक शारीरिक परीक्षण द्वारा ईटीडी का निदान करने में सक्षम होंगे। वह रोगी से सुनने में बदलाव, दर्द आदि जैसे लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं। उसके बाद डॉक्टर आंतरिक कान की जांच करेंगे जिससे कान के नहर और नाक और गले में जाने वाले नहर के बारे में पता चलेगा।
जब मरीज गहरी सांस लेता है या निगलता है, तो डॉक्टर ईयरड्रम्स की प्रतिक्रिया की भी जांच कर सकते हैं। कभी-कभी, विशेष उपकरणों का उपयोग करके कान के अंदर के दबाव को भी मापा जाता है।

डॉक्टर से परामर्श की तैयारी कैसे करें?

  1. सारे लक्षणों को सूचीबद्ध करें उन्हें भी जो इटीडी के अन्य लक्षणों से असंबंधित लगते हैं।
  2. उन प्रासंगिक घटनाओं की सूची बनाएं जो स्थिति से संबंधित हो सकती हैं। 
  3. रोगी को उसके द्वारा ली जाने वाली दवाओं और सप्लीमेंट्स की एक सूची भी विशेषज्ञ को बतानी चाहिए।
  4. निम्नलिखित प्रश्न डॉक्टर से पूछे जाने चाहिए: 
    1. मेरे लिए कौन सा उपचार सबसे उपयुक्त है? 
    2. मैं इस स्थिति में कैसे आराम से रह सकता हूँ? 
    3. क्या आपको लगता है कि मुझे कोई अन्य बीमारी हैं?
    4. क्या मुझे अपनी स्थिति के लिए किसी विशेषज्ञ से मिलने की ज़रूरत है? 
    5. सर्जरी की आवश्यकता क्यों है?

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के उपचार

ईटीडी आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है, इसलिए उपचार की अक्सर आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन यदि रोगी के लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक रहते हैं, तो उपचार आवश्यक हो सकता है। उपचार में घरेलू नुस्खे, दवा और गंभीर स्थिति में सर्जरी शामिल हो सकते हैं। लक्षणों के कारण और गंभीरता आवश्यक उपचार के प्रकार को तय करती है।

सर्जरी के बिना ईटीडी के उपचार

  1. घरेलू उपचार: निम्नलिखित कुछ सरल घरेलू उपचार हैं जो ईटीडी के इलाज में मदद कर सकते हैं।
    1. च्यूइंग गम
    2. उबासी लेना
    3. निगलना 
    4. नाक और मुंह बंद करके जोर से सांस छोड़ना 
    5. नाक के नहर को साफ रखने के लिए नाक में सेलाइन स्प्रे (नामक पानी का घोल) या सिंचाई प्रणाली का उपयोग करना
    6. यदि किसी छोटे बच्चे में ईटीडी के लक्षण हैं, तो उसे चुसनी (पैसीफाइयर) या दूध की बोतल राहत पाने में मदद कर सकती है, क्योंकि चूसने की क्रिया  रुकावट को दूर कर सकती है।
  2. दवाएं: कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएं लक्षणों से राहत पाने में मदद कर सकती हैं। उदाहरण के लिए:
    1. एंटीहिस्टामाइन जैसे कि सेट्रीज़िन या डाइफेनहाइड्रामाइन
    2. दर्द निवारक जैसे एसिटामिनोफेन या इबुप्रोफेन
    3. निर्धारित मौखिक एंटीबायोटिक्स
    4. इन्फ्लमैशन को कम करने के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स
  3. कानों की सेल्फ-इन्फ्लैशन: जब यूस्टेशियन ट्यूब में हवा अटक जाती है, जिससे दर्द और कष्ट होता है, तो नाक बंद करके और कानों को पॉप करके इसे जबरन कान से बाहर निकाला जा सकता है। कान पॉप करने का सबसे अच्छा तरीका है,
    1. सांस लें।
    2. उंगलियों की मदद से मुंह और नाक के छिद्रों को बंद कर लें।
    3. दबाव के खिलाफ धीरे से सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया यूस्टेशियन ट्यूबों को थोड़ा खोलता है, और कानों में फंसे द्रव और दबाव को मुक्त करता है।
  4. कानों को पॉप करने के लिए एक गुब्बारा फूंकना: गुब्बारे फुलाने से हवा यूस्टेशियन ट्यूब तक धकेलने में मदद मिलती है। कुछ गुब्बारों का उपयोग विशेष रूप से ईटीडी के लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जाता है।
    1. रोगी को एक समय में एक नथुने को बंद रखते हुए अपनी दूसरी नथुने का उपयोग करके गुब्बारे को फुलाना है।
    2. रोगी को ध्यान रखना चाहिए कि यदि उसे सर्दी है या नाक बह रही है तो इस विधि का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि संक्रमित बलगम मध्य कान में प्रवेश कर सकता है और कान में संक्रमण का कारण बन सकता है।

सर्जरी से ईटीडी का उपचार

यदि ईटीडी गंभीर हो जाता है, तो रोगी को सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। सर्जरी आमतौर पर यूस्टेशियन ट्यूब को बायपास करने और मध्य कान में वेंटिलेशन समस्याओं को हल करने के लिए की जाती है। यह रोगी के सामान्य सुनने की क्षमता को बहाल करने में मदद करता है। विभिन्न सर्जिकल प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं:

  1. मायरिंगोटॉमी: इस प्रक्रिया में, मध्य कान में जमा द्रव को निकालने के लिए एक छोटा चीरा लगाया जाता है। वयस्कों के मामले में, चीरा लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाता है जब तक कि यूस्टेशियन ट्यूब के इन्फ्लमैशन का समाधान नहीं हो जाता।
  2. टाइम्पेनोस्टॉमी: इस प्रक्रिया में, सर्जन कभी-कभी चीरा लगाने के बाद धातु या प्लास्टिक से बनी एक छोटी, खोखली ट्यूब को ईयरड्रम्स में रख सकते हैं। यह ट्यूब छह से बारह महीनों के लिए मध्य कान में उचित वेंटिलेशन प्रदान कर सकती है। जैसे-जैसे ईयरड्रम ठीक होता है, ट्यूब आमतौर पर अपने आप बाहर निकल जाती हैं। हालांकि, यदि ये ट्यूब समय से पहले ही जगह से बाहर हो जाता है तो रोगी को दोबारा प्लेसमेंट कराने की आवश्यकता हो सकती है ।
  3. यूस्टेशियन ट्यूबोप्लास्टी: यह एक नई प्रक्रिया है, जिसे यूस्टेशियन ट्यूब बैलून डाएलेशॉन (विस्तार) के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रक्रिया में, सर्जन एंडोस्कोपिक उपकरणों का उपयोग करके गुब्बारे की मदद से यूस्टेशियन ट्यूबों का विस्तार करते हैं। उपकरण का उपयोग करते हुए, सर्जन रोगी के नाक के रास्ते से गुब्बारे को यूस्टेशियन ट्यूब में पिरोते हैं। गुब्बारे को दो मिनट के लिए फुलाया जाता है और फिर हवा निकालकर निकाल दिया जाता है।
सर्जरी का नाम सर्जरी की लागत
मायरिंगोटॉमी (पेशी-उच्छेदन) ₹ २५,००० से ₹ ६०,०००
यूस्टेशियन ट्यूबोप्लास्टी ₹ ३०,००० से ₹ ८०,०००

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के जोखिम और जटिलताएं

ईटीडी आमतौर पर समय के साथ ठीक हो जाता है, लेकिन गंभीर मामलों में, अगर ईटीडी का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह बिगड़ते लक्षण पैदा कर सकता है जो परेशानी भरे  होंगे और दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करेंगे। ईटीडी के कुछ जोखिमों और जटिलताओं में शामिल हैं:
  1. क्रानिक ओटिटिस मीडिया (मध्य कान का संक्रमण)।
  2. बहाव के साथ ओटिटिस मीडिया (गोंद कान): यह मध्य कान में द्रव निर्माण के बारे में हैं। यह कुछ हफ्तों तक चल सकता है, लेकिन अधिक गंभीर मामलों में स्थायी रूप से श्रवण शक्ति की क्षति हो सकती है।
  3. ईयरड्रम रिट्रेक्शन: इसमें ईयरड्रम कान के नहर में धंस जाता है।

डॉक्टर को कब दिखाना है?

रोगी यदि निम्नलिखित लक्षणों का अनुभव करता है तो वह डॉक्टर से परामर्श कर सकता है:
  1. सुनने में कठिनाई
  2. कान में घंटी बजना 
  3. ऐसा महसूस होना कि कान बंद हो गए हैं
  4. क्लिक या पॉपिंग की ध्वनियाँ
  5. क्रानिक दर्द

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के लिए पथ्य

ईटीडी से राहत पाने में मदद करने के कई तरीके हैं, जिसमें गर्म पानी के बर्तन के आसपास रहना शामिल है। कई बार जल्दी आराम के लिए खाना भी सबसे अच्छी दवा होती है। निम्नलिखित कुछ खाद्य पदार्थ हैं जो ईटीडी के कारण होने वाली जमाव से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
  1. एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थ: खट्टे फल और सब्जियां, कीवी, पालक, जामुन और अन्य सब्जियां यूस्टेशियन ट्यूब में बलगम की झिल्ली की रक्षा करते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ विटामिन और खनिजों से भरे हुए होते हैं।
  2. अनानस: अनानास एक बेहतरीन डिकंजेस्टेन्ट है (सर्दी खाँसी की दवा) इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होते हैं जो यूस्टेशियन ट्यूब में बनने वाले मैल को तोड़ते हैं और सूजन और इन्फ्लमैशन को कम करने में मदद करते हैं।
  3. लहसुन: यह इन्फ्लमैशन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
  4. अदरक और हल्दी: इन मसालों में एंटी-इन्फ्लैमटोरी गुण होते हैं जो यूस्टेशियन ट्यूब को खोलने में मदद करते हैं। अदरक और हल्दी का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें गर्म नींबू पानी में मिला दें या फिर उनसे ताज़ा चाय बना लें।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  एक चिकित्सीय स्थिति है जो आपके मध्य कान को आपके गले के पीछे से जोड़ने वाली यूस्टेशियन ट्यूब के बंद होने के कारण होती है।
WhatsApp
यूस्टचियन ट्यूब डिसफंक्शन  सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है लेकिन बच्चों में सबसे आम है।
WhatsApp
यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  वाले लोग निम्नलिखित लक्षणों और लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं: सुनने की समस्या, कान में आवाज़ बजना, पॉप की आवाजें, भरा हुआ महसूस होना और कानों में गुदगुदी महसूस होना।
WhatsApp
एलर्जी या संक्रमण (जैसे सामान्य सर्दी और फ्लू) यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के सबसे सामान्य कारण हैं। ऊंचाई में बदलाव से भी यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन हो सकती है।
WhatsApp
ज्यादातर मामलों में, बिना किसी उपचार की आवश्यकता के कुछ दिनों में स्थिति ठीक हो जाती है। यदि यह स्थिति दो सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है तो हमारे अनुभवी डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श के लिए हेक्साहेल्थ से संपर्क करें।
WhatsApp
 यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन अपेक्षाकृत रूप से सामान्य स्थिति है। कारणों के आधार पर यह अपने आप या साधारण घरेलू उपचार से ठीक हो जाता है।
WhatsApp
यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के कारण मध्य कान की जगह में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे ईयरड्रम पर दबाव बढ़ जाता है और इससे सुनने की क्षमता घट सकती है।
 
WhatsApp
कुछ सरल घरेलू उपचार जैसे व्यायाम करना, निगलना, जम्हाई लेना, च्युइंग गम चबाना, गहरी सांस लेना, अपनी नाक बंद करना और मुंह बंद करके हवा बाहर फूंकना आपको नलियों को खोलने में मदद करेगा।
 
WhatsApp
यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन के लिए टाइम्पेनोस्टोमी ट्यूब इंसर्शन (प्रेशर इक्वलाइजेशन ट्यूब) उपचार सबसे अधिक चुने जाने वाला उपचार है। यह मध्य कान में द्रव निर्माण को निकालने में मदद करेगा। यह ट्यूब छह से बारह महीनों के लिए मध्य कान में उचित वेंटिलेशन प्रदान कर सकती है ।
WhatsApp
यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  के लिए टाइम्पेनोस्टोमी उपचार निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है: एक सामान्य और त्वरित प्रक्रिया जो कान के संक्रमण के जोखिम को कम करती है और सुनने की क्षमता में सुधार करती है या उसे पुनः स्थापित करती है।
WhatsApp
हाँ, सभी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  के उपचार को कवर करती हैं। आपकी ओर से हमारी टीम कागजी कार्रवाई करती है और यह सुनिश्चित करती है की आसानी से अनुमोदन और कैश-लेस सुविधा मिल जाए । एक साधारण कैश-लेस और परेशानी मुक्त अनुभव के लिए हेक्साहेल्थ से संपर्क करें।
WhatsApp
यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  सर्जरी की लागत परिवर्तनशील है, चुने गए अस्पताल के प्रकार, अनुशंसित तकनीक, उम्र और अन्य स्वास्थ्य कारकों के आधार पर रोगी की चिकित्सा स्थिति आदि पर विचार करते हुए यह तय किया जाता है । मूल्य पारदर्शिता के लिए हेक्साहेल्थ से संपर्क करें।
WhatsApp
गाय के दूध में मुख्य प्रोटीन कैसिइन, मध्य कान और यूस्टेशियन ट्यूब में बलगम के स्राव को बढ़ा सकता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी परेशान कर सकता है और एलर्जी को खराब कर सकता है।
WhatsApp
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे साइट्रस, कीवी, पालक और जामुन यूस्टेशियन ट्यूब डिसफंक्शन  में मदद करते हैं। यूस्टेशियन ट्यूब में सूजन और इन्फ्लमैशन को कम करने के लिए लहसुन, अदरक, हल्दी और अनानास भी अच्छे हैं।
WhatsApp

Last Updated on: 26 October 2022

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सीखने के उद्देश्य से है। यह हर चिकित्सा स्थिति को कवर नहीं करती है और आपकी व्यक्तिगत स्थिति का विकल्प नहीं हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह नहीं है, किसी भी स्थिति का निदान करने के लिए नहीं है, और इसे किसी प्रमाणित चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से बात करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

समीक्षक

Dr. Aman Priya Khanna

Dr. Aman Priya Khanna

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery, FIAGES

14 Years Experience

Dr Aman Priya Khanna is a leading National Board-certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon in Ahmedabad with 14+ years of experience and over 4,500+ successf...View More

लेखक

Sangeeta Sharma

Sangeeta Sharma

BSc. Biochemistry I MSc. Biochemistry (Oxford College Bangalore)

6 Years Experience

She has extensive experience in content and regulatory writing with reputed organisations like Sun Pharmaceuticals and Innodata. Skilled in SEO and passionate about creating informative and engaging medical conten...View More

get the app