स्किन शाइन क्रीम - उपयोग, लाभ, साइड इफेक्ट, कीमत, परिणाम

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Aman Priya Khanna
Written by Sangeeta Sharma, last updated on 26 September 2023
स्किन शाइन क्रीम - उपयोग, लाभ, साइड इफेक्ट, कीमत, परिणाम

क्रीम का वर्ग

कार्टिकोस्टेरॉइड 

स्थिति का इलाज

मेलास्मा

घटक

हाइड्रोक्विनोन, मोमेटासोन, ट्रेटीनोइन

ओवर-द-काउंटर मेडिसिन

नहीं

आदत

नहीं

चमकता हुआ चेहरा किसे पसंद नहीं होता है? चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। कुछ बीमारियां जैसे कि स्किन इंफेक्शन, एलर्जी आदि त्वचा की रंगत को बिगाड़ सकती हैं। चेहरे में अगर दाग धब्बे आ जाएं तो परेशान होना तो लाजमी है।

त्वचा (एपिडरमिस) बाहरी कारकों जैसे कि बैक्टीरिया, रसायन और तापमान आदि से शरीर को बचाने का काम करती है।

स्किन शाइन क्रीम की श्रेणी

स्किन शाइन क्रीम त्वचा कार्टिकोस्टेरॉइड से संबंधित है। ये त्वचा के धब्बों को साफ करती है।

इस क्रीम का इस्तेमाल स्किन के बाहरी हिस्से में किया जाता है।ये क्रीम मुख्य रूप से तीन संघटक से मिलकर बनी है-

  1. हाइड्रोक्विनोन-ये एक रसायनिक पदार्थ है। इसका इस्तेमाल त्वचा के धब्बों को साफ करने के लिए किया जाता है।

    हाइड्रोक्विनोन स्किन को गहरा रंग देने वाले रसायन के उत्पादन को रोकता है।

  2. मोमेटासोन- ये एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम है।

    मोमेटासोन शरीर में सूजन और एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों के उत्पादन को रोकने का काम करता है।

  3. ट्रेटीनोइन- इसे विटामिन ए का रुप माना जाता है।

    ट्रेटीनोइन स्किन को स्वस्थ्य बनाता है और झाइयों या त्वचा के सिकुड़ने की समस्या को दूर करता है।

परामर्श बुक करें

स्किन शाइन क्रीम का उद्देश्य

स्किनशाइन क्रीम का उपयोग मध्यम से गंभीर त्वचा की बीमारी मेलास्मा के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है।

त्वचा की रंगत को बेहतर बाने वाली क्रीम के निम्निलिखित उद्देश्य होते हैं:

  1. दाग धब्बों से छुटकारा- स्किन की बीमारी मेलास्मा के कारण भूरे रंग के दाग-धब्बे दिखने लगते हैं।

    इन्हें स्किन शाइन क्रीम की मदद से ठीक किया जा सकता है।

  2. रंग साफ करना- कई बार स्किन के दाग हल्के पड़ जाते हैं लेकिन एक समानता नहीं दिखते हैं।

    स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने से रंग एकसमान हो जाता है।

  3. त्वचा की बीमारी में लाभकारी- स्किन से जुड़ी एक स्थिति मेलास्मा के लक्षणों को ये क्रीम दूर करती है।

    स्किन शाइन क्रीम त्वचा को गहरा रंग देने वाले रसायन मिलेनिन का उत्पादन कम करती है।

  4. खिंचाव के निशान में कमी- क्रीम में उपस्थित ट्रेटीनोइन विटामिन ए होता है। ये त्वचा में कसाव पैदा करने के लिए कोलेजन रसायन का उत्पादन करता है।

    जबत्वचा में खिंचाव के निशान आ जाते हैं तो स्किन शाइन क्रीम की मदद से इसे कम किया जा सकता है।

  5. चोट के निशान- चोट के कारण स्किन कट जाती है या घाव हो जाता है। उस स्थान में निशान पड़ जाता है।

    क्रीम में उपस्थित हाइड्रोक्विनोन रसायन निशान खत्म करने का काम करता है।

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल

आपको जब भी क्रीम का उपयोग करना हो तो उससे पहले कुछ तैयारी भी कर लेनी चाहिए। क्रीम का इस्तेमाल निम्न प्रकार से करना चाहिए-

  1. त्वचा की सफाई- गंदी त्वचा में क्रीम का इस्तेमाल कम प्रभावी हो सकती है। क्रीम लगाने से पहले उसे पानी से साफ कर लेना चाहिए।

  2. स्किन को सुखाना-  स्किन की सफाई के बाद प्रभावित स्थान को साफ कपड़े या तौलिये से सुखा लें।

  3.  क्रीम को लगाना-  अब स्किन शाइन क्रीम को उस स्थान में लगा लें जहां भूरे रंग के दाग या पैचेस दिख रहे हो।

त्वचा में मेलास्मा बीमारी के कारण भूरे रंग के छोटे-छोटे धब्बे पड़ जाते हैं। इन धब्बों को कम करने के लिए स्किन शाइन क्रीम का 

उपयोग किया जाता है। स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

क्रीम का प्रशासन मार्ग

क्रीम का इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या से गुजरना न पड़े। स्किन शाइन क्रीम क्रीम के प्रशासन के बारे में अहम जानकारी-  

  1. क्रीम- इसक्रीम को त्वचा के ऊपरी हिस्से में इस्तेमाल किया जाता है। 

क्रीम का डोज

त्वचा की स्थिति के प्रकार के आधार पर डॉक्टर मरीज को दिन में एक से दो बार क्रीम लगाने की सलाह दे सकते हैं।

क्रीम का ओवरडोज

यदि क्रीम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल कर लिया जाए तो उसे कॉटन से हटाना चाहिए या साफ कर लेना चाहिए।

क्रीम की अधिक मात्रा लगाने से जलन हो सकती है। इस संबंध में डॉक्टर से अधिक जानकारी लें। 

क्रीम का डोज भूल जाना

अगर आप स्किनशाइन क्रीम लगाना भूल गए हैं तो इसे जल्द से जल्द लगाएं। छूटे हुए डोज की भरपाई के लिए इस क्रीम का अधिक प्रयोग न करें।

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने के दौरान सावधानियां

हाथ, पैर, चेहरे आदि की त्वचा में क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से इस संबंध में जानकारी लें। क्रीम का गलत इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है।

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. क्रीम की जानकारी- किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से क्या लाभ होते हैं, ये जानकारी जरूर होनी चाहिए। डॉक्टर से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

    साथ ही क्रीम के लेबल पर भी जरूरी निर्देश पढ़ने चाहिए।

  2. हाथों की सफाई-स्किन शाइनक्रीम का इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से हाथ साफ करें। गंदे हाथों में सूक्ष्मजीव भी हो सकते हैं।

    गंदगी के कारण त्वचा में संक्रमण भी हो सकता है।

  3. अंगों का बचाव-स्किन में क्रीम लगाते समय आंखों, मुंह के अंदर के भाग और निजी अंगों को बचाना चाहिए।

  4. क्रीम का अवशोषण- जब तक क्रीम पूरी तरह से अवशोषित ना हो जाए तब तक उसे हल्के हाथों से लगाना चाहिए।

  5. गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान- महिलाओं को इस क्रीम का इस्तेमाल ऐसे समय में करना चाहिए या फिर नहीं, इस संबंध में सीमित जानकारी उपलब्ध है।

स्किन शाइन क्रीम के दुष्प्रभाव

यदि बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर ने स्किन शाइन क्रीम लगाने की सलाह दी है तो दुष्प्रभाव की संभावना भी हो सकती है।

आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस क्रीम के कुछ दुष्प्रभाव निम्नलिखित हो सकते हैं-

  1. त्वचा में जलन- जब स्किन में क्रीम को लगाते हैं तो हो सकता है कि अचानक से हल्की सी जलन महसूस हो।

    जलन या तो कुछ समय बाद ठीक हो जाती है या फिर बढ़ भी सकती है।

  2. सूजन आना- शरीर की रक्षा करते हुए कई बार प्रतिरक्षा प्रणाली बाहरी हानिकारण पदार्थों से बचाने की कोशिश करती है।

    इस कारण से क्रीम लगाने के बाद कुछ लोगों में सूजन भी आ सकती है।

  3. त्वचा में लालिमा- जिस स्थान में क्रीम का इस्तेमाल किया गया है वहां त्वचा लाल हो सकती है। उसमें खुजली और असहता लग सकती है।

    कुछ लोगों में ये अपने आप ठीक भी हो जाता है। यदि ऐसा न हो तो डॉक्टर को बताना चाहिए।

  4. जेरोडर्मा की स्थिति: कुछ लोगों को क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद शुष्क त्वचा की शिकायत हो सकती है।

    इस कारण से प्रभावित स्थान में खुरदरापन आ सकता है।

  5. एलर्जी की समस्या- अगर व्यक्ति को स्किन शाइन क्रीम के संघटक से एलर्जी है तो क्रीम लगाने के बाद त्वचा में सूजन की समस्या हो सकती है।

    पहले से ही किसी क्रीम से एलर्जी हो तो डॉक्टर को जानकारी जरूर देनी चाहिए।

हर व्यक्ति को क्रीम के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। अगर क्रीम के दुष्प्रभाव तुरंत ठीक न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  

दुष्प्रभावों का प्रबंधन

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल और दुष्प्रभाव जानने के बाद इससे संबंधित प्रबंधन की जानकारी भी अहम  है।

जब त्वचा में क्रीम अधिक लग जाए तो उसे साफ कर लेना चाहिए।

क्रीम का इस्तेमाल करने के पहले क्रीम की क्रीम, भोजन व बीमारी के साथ पारस्परिक क्रिया निम्नलिखित है- 

  1. क्रीम के साथ पारस्परिक क्रिया- स्किन शाइन क्रीम किसी क्रीम के साथ क्रिया करती है या नहीं, इस संबंध में डाटा उपलब्ध नहीं है।

  2. भोजन के साथ पारस्परिक क्रिया- ये क्रीम भोजन के साथपरस्पर क्रिया करती है या नहीं, इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

  3. बीमारी के साथ पारस्परिक क्रिया- स्किन संबंधी अन्य बीमारियों जैसे कि शुष्क त्वचा, विटिलिगो (त्वचा पर सफेद दाग) आदि होने पर सावधानी बरतें।

    स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के किया जाए तो समस्या हो सकती है।

स्किन शाइन क्रीम का रख-रखाव

किसी भी क्रीम का सुरक्षित रखरखाव उसकी प्रभाविकता या असर को बनाए रखता है।

स्किन शाइन क्रीम का रखरखाव निम्न तरीके से किया जाता है-

  1. क्रीम को धूप के सीधे संपर्क में नहीं रखना चाहिए बल्कि कमरे के सामान्य तापमान में रखना चाहिए।

    अधिक तापमान या पराबैंगनी प्रकाश उत्पादों को विघटित कर सकता है। इससे क्रीम का असर खत्म हो सकता है।

  2. क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद ट्यूब को कसकर बंद कर देना चाहिए। वरना क्रीम बाहर निकल सकती है।

  3. यदि क्रीम की तारीख खत्म हो गई हो तो तुरंत उसका निपटान करना चाहिए। तारीख निकल जाने पर क्रीम की प्रभाविकता खत्म हो जाती है।

  4. क्रीम को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।बच्चे क्रीम को मुंह में डाल सकते हैं या फिर त्वचा में लगा सकते हैं।

जीवनशैली और आहार परिवर्तन

स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य त्वचा के लिए खाने में पौष्टिक आहार शामिल करना चाहिए।

त्वचा को स्वस्थ्य रखने के लिए खाने में निम्नलिखित आहार को शामिल किया जा सकता है-

विटामिन ई युक्त आहार – बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, पालक, ब्रोकली।

विटामिन ए युक्त आहार- गाजर,अंडा, दूध,पीली या नारंगी सब्जियां, पालक।

ओमेगा 3 युक्त आहार- अखरोट, फ्लैक्स बीज, अंडे, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियां, साल्मन और टूना फिश।

विटामिन सी युक्त आहार- फल- संतरा, नींबू, किवी, स्ट्राबेरी।

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने के दौरान जीवनशैली में परिवर्तन संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है।

निष्कर्ष

त्वचा की रंगत एकसमान न होने पर स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है। साथ ही गहरा रंग होने पर भी इस क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉक्टर  से संपर्क करने के बाद उपचार किया जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल रोजाना समयानुसार करना चाहिए। अगर किसी कारण से क्रीम लगाना भूल जाए तो अगला डोज समय पर लगाना चाहिए। यदि क्रीम का इस्तेमाल करने पर महीनों बाद कोई असर न दिखे तो तुरंत डॉक्टर को बताना चाहिए। 

अगर आप भी त्वचा संबंधी रोग का सामना कर रहे हैं तो अब देर न करें। आप HexaHealth के माध्यम से रोग संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म से जुड़े विशेषज्ञ आपको बीमारी और उससे संबंधित उपचार के बारे में अधिक जानकारी देंगे। तो बिना किसी हिचक के हमसे तुरंत संपर्क करें और अपनी परेशानियों का निवारण करें।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

स्किन शाइन क्रीम का उपयोग क्या है?

त्वचा की स्थिति मेलास्मा के लक्षणों को ठीक करने के लिए स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन के हल्के भूरे रंग के धब्बे, खुजली, लालिमा आदि से राहत मिलती है।

स्किन शाइन क्रीम का उपयोग कैसे करें?

त्वचा में भूरे रंग के दाग की समस्या होने पर डॉक्टर स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। क्रीम का उपयोग करें तो निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. प्रभावित हिस्सों को सबसे पहले साफ करना चाहिए।

  2. अब सूती कपड़े या तौलिए की मदद से उस स्थान को सुखा लें।

  3. क्रीम की एक पतली परत को प्रभावित स्थान में लगाएं जब तक क्रीम अवशोषित न हो जाए।

स्किन शाइन क्रीम के साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं?

भूरे रंग धब्बों और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए स्किन शाइन क्रीम का ठीक प्रकार से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल कुछ दुष्प्रभाव भी छोड़ सकता है।

  1. त्वचा में लालिमा आना

  2. खुजली होना

  3. जलन का एहसास

  4. एलर्जी

उपरोक्त दुष्प्रभाव कुछ समय के लिए रह सकते हैं। अगर ऐसा न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्किन शाइन क्रीम संबंधित वीडियो कहाँ देख सकते हैं?

यदि आप स्किन शाइन क्रीम संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं तो इसे यूट्यूब के विभिन्न चैनल में देख सकते हैं।

बेहतर होगा कि विश्वसनीय चैनल का चयन करें।

स्किन शाइन क्रीम का उपयोग करने से पहले सावधानियां क्या हैं?

यदि व्यक्ति को पहले से कोई शारीरिक स्थिति है तो स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर को जानकारी जरूर देनी चाहिए। साथ ही कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

  1. क्रीम को मुंह, आंख नाक आदि के अंदर न जाने दें।

  2. स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद उसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें। 

  3. गर्भवती महिलाओं  और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से संपर्क के बाद ही क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किन शाइन क्रीम की कीमत क्या है?

यदि आप स्किन शाइन क्रीम ऑनलाइन खरीदते हैं तो ये १५ ग्राम का एक ट्यूब ९७ रु में मिल जाता है।

विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइट में कीमत अलग हो सकती है।

स्किन शाइन क्रीम के विकल्प क्या हैं?

यदि आपको स्किन शाइन क्रीम उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो उसके स्थान में अल्ट्राब्राइट क्रीम, मायफेयर क्रीम, स्किनलाइट क्रीम आदि का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

बिना डॉक्टर से परामर्श किए किसी भी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

क्या स्किन शाइन क्रीम काउंटर पर उपलब्ध है?

दाग धब्बों को हटाकर रंगत को साफ करने वाली स्किन शाइन क्रीम ओवर द काउंटर क्रीम नहीं है।

ये एक प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। बिना डॉक्टर की सलाह के स्किन शाइन क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सन्दर्भ

हेक्साहेल्थ पर सभी लेख सत्यापित चिकित्सकीय रूप से मान्यता प्राप्त स्रोतों द्वारा समर्थित हैं जैसे; विशेषज्ञ समीक्षित शैक्षिक शोध पत्र, अनुसंधान संस्थान और चिकित्सा पत्रिकाएँ। हमारे चिकित्सा समीक्षक सटीकता और प्रासंगिकता को प्राथमिकता देने के लिए लेखों के संदर्भों की भी जाँच करते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारी विस्तृत संपादकीय नीति देखें।


  1. स्वस्थ त्वचा मायने रखती है [इंटरनेट]। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ़ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस; 2020 [उद्धृत 2023 सितंबर 12]।link
  2. मेलास्मा - स्टेटपर्ल्स - एनसीबीआई बुकशेल्फ़ [इंटरनेट]।link
  3. हाइड्रोक्विनोन - स्टेटपर्ल्स - एनसीबीआई बुकशेल्फ़ [इंटरनेट]।link
  4. मोमेटासोन सामयिक- मेडलाइनप्लस क्रीम सूचना [इंटरनेट]। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन।link
  5. ट्रेटीनोइन सामयिक- मेडलाइनप्लस क्रीम की जानकारी [इंटरनेट]। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन;।link
  6. टीम डब्ल्यू. बेहतर त्वचा चाहते हैं? इन 23 खाद्य पदार्थों को खाएं [इंटरनेट]। क्लीवलैंड क्लिनिक; 2023 । link

Updated on : 26 September 2023

समीक्षक

Dr. Aman Priya Khanna

Dr. Aman Priya Khanna

MBBS, DNB General Surgery, Fellowship in Minimal Access Surgery, FIAGES

12 Years Experience

Dr Aman Priya Khanna is a well-known General Surgeon, Proctologist and Bariatric Surgeon currently associated with HealthFort Clinic, Health First Multispecialty Clinic in Delhi. He has 12 years of experience in General Surgery and worke...View More

लेखक

Sangeeta Sharma

Sangeeta Sharma

BSc. Biochemistry I MSc. Biochemistry (Oxford College Bangalore)

6 Years Experience

She has extensive experience in content and regulatory writing with reputed organisations like Sun Pharmaceuticals and Innodata. Skilled in SEO and passionate about creating informative and engaging medical conten...View More

सम्बंधित डॉक्टर

Dr. Gitanjali Kumari

Dr. Gitanjali Kumari

Dietetics and Clinical Nutrition

8 वर्ष Experience

like95 % अनुशंसित
Dr. Priya Dwivedi

Dr. Priya Dwivedi

Dietetics and Clinical Nutrition

6 वर्ष Experience

like98 % अनुशंसित
Dr. Salini Somasundaram

Dr. Salini Somasundaram

Dietetics and Clinical Nutrition

17 वर्ष Experience

like96 % अनुशंसित

सम्बंधित अस्पताल

Doctors Hub Super Speciality Clinic

Doctors Hub Super Speciality Clinic 

Plot 55

rating4.9/5 रेटिंग
Yashoda Super Speciality Hospital

Yashoda Super Speciality Hospital 

Near Metro Station

rating4.5/5 रेटिंग
Ujala Cygnus Rainbow Hospital

Ujala Cygnus Rainbow Hospital 

Maharishi Puram Colony

rating4.9/5 रेटिंग

परामर्श बुक करें

aiChatIcon

Download HexaHealth App

Get free consultation with our expert doctors, store all your health records at one place and get real time updates of appointments, consultations & surgery.

google-play-downloadapp-store-download