पेट कम करने की एक्सरसाइज - Belly Fat Loss Exercise in Hindi

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Aman Priya Khanna
Written by Rajath R Prabhu, last updated on 18 April 2023
पेट कम करने की एक्सरसाइज - Belly Fat Loss Exercise in Hindi

"स्वास्थ्य ही सच्चा धन है" मतलब यदि आप स्वस्थ हैं, तो यकीन मानिए आप दुनिया के सबसे धनी इंसान हैं। आजकल की हमारी जीवनशैली  इतनी व्यस्त हो चुकी है कि व्यायाम के लिए समय निकाल पाना ज्यादातर लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वजन कम करना हो या फिर पेट कम करना हो, लोग एक नहीं बल्कि कई तरीके अपनाते हैं। वे हमेशा पेट कम करने की एक्सरसाइज, या सबसे असरदार पेट की एक्सरसाइज की खोज करते रहते हैं। 

महिलाओं और पुरुषों में पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में क्या अंतर है? बैली फैट कम करने की एक्सरसाइज, किस तरह के व्यायाम से पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है? कमर पतली होने से हम बीमारियों से कैसे बच सकते हैं? कमर कम करने की एक्सरसाइज कौन सी हैं? अगर आपके मन में भी इसी तरह के प्रश्न आते हैं, तो आगे पढ़िए, हम यहाँ आपको इन सभी प्रश्नों से ही जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए पहले जान लें कि एक्सरसाइज के क्या लाभ और भूमिकाएं हैं? इन सब समस्यायों का जवाब जानने के लिए और पेट के लिए सही एक्सरसाइज जानने के लिए पढ़ना जारी रखिये।

पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज के लाभ और भूमिकाएं

बैली फैट अधिक होने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल, टाइप 2 मधुमेह, सांस लेने में समस्या, दिल की बीमारी आदि का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना व्यायाम या एक्सरसाइज वजन को नियंत्रित रखने के साथ साथ इन बीमारियों के खतरों को कम करता है। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है। फैट कम करने की एक्सरसाइज को आप घर पर भी कर सकते हैं।

दिन में सैकड़ों क्रंचेस करना आपके पेट की चर्बी  कम करने का सही तरीका नहीं है। तो पेट कम करने की एक्सरसाइज कौनसी हैं? बैली फैट लॉस एक्सरसाइज के रूप में आप ताकत बढ़ने वाले व्यायाम, दिल की धड़कन बढ़ने वाले व्यायाम (कार्डिओ),पेट की एक्सरसाइज आदि का नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज के बारे में।

परामर्श बुक करें

पेट कम करने की एक्सरसाइज

लाइंग लेग रेजेज (Lying Leg Raises)

यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आप लाइंग लेग रेजेज (Lying Leg Raises) से शुरुआत कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन फैट कम करने की एक्सरसाइज हैं। लाइंग लेग रेजेज करने के लिए: 

  1. चटाई/मैट पर लेट जाएं।
  2. हथेलियों को जमीन पर अपने धड़ के पास समानांतर रखें। 
  3. अब केवल अपने शरीर के निचले हिस्से पर जोर लगाते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।
  4. अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे वापस नीचे ले आएं।
  5. आप शुरुआत में दीवार का सहारा भी दे सकते हैं।

क्रंचेज (Crunches)

बैली फैट लॉस एक्सरसाइज में क्रंचेज की अहम भूमिका  है। ये वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे घरेलू व्यायामों में से एक है। क्रंचेज को इस प्रकार किया जा सकता है:

  1. पीठ के बल लेट जाएं।
  2. अब अपने घुटनों को मोड़ लें।
  3. पैरों को कमर से दूर रखें।
  4. अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें।
  5. अब सांस छोड़ें और धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठें।
  6. ध्यान रखें कि आपकी पीठ,  कन्धा और सिर एक सिधाई पर हो।
  7. ठुड्डी को गर्दन से सटाकर रखें।
  8. अंदर की ओर सांस खींच कर उठें फिर ऊपरी शरीर को वापस चटाई पर ले आएं।
  9. इस प्रक्रिया को करीब 15 से 20 बार दोहराएं।

बायसिकल क्रंचेज (Bicycle Crunches)

बायसिकल क्रंचेज (Bicycle Crunches),  फैट कम करने की एक्सरसाइज है। यह पेट कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बड़ी फायदेमंद है। बायसिकल क्रंचेज के लिए सबसे पहले:

  1. चटाई पर सीधे लेट जाएं।
  2. अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
  3. कान के पीछे हाथों को रखें।
  4. अब अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती के पास ले आएं।
  5. अब आपको एक के बाद एक अपने बाएं और दाएं पैरों को  घुटनो से मोड़ते हुए गोल घूमना है। 
  6. जैसा कि आप सायकिल चलाते समय पैरों को गति देते हैं, ठीक उसी प्रकार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  7. आप इसे दो बार में कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को आराम से करें।

माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)

बैली फैट लॉस एक्सरसाइज या कमर कम करने की एक्सरसाइज के लिए माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers) को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस के लिए सबसे पहले:

  1. खुद को प्लैंक (plank) की स्थिति में लाएं। 
  2. प्लैंक करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अपनी कलाई को नीचे चटाई पर रखें और पूरे शरीर को सीधे ऊपर की ओर उठाएं। अपनी कमर को ज्यादा ऊपर न उठाएं न ही कूल्हों को ज्यादा नीचे रहने दें।
  3. अब दाएं पैर को आगे की ओर लाएं।
  4. कुछ देर बाद बाएं पैर को आगे लाएं और दाएं पैर को वापस पीछे कर लें।

बर्पीज (Burpees)

बर्पीज एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। जानिए  इस पेट कम करने की एक्सरसाइज को कैसे करें:

  1. चर्बी घटाने या कमर कम करने के लिए बर्पीज एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज से कैलोरी घटना (calorie burn)  के साथ ही कमर का फैट भी कम होता है।
  2. सीधा खड़ा होकर अपने पैरों को थोड़ा खोले और हाथों को सामान्य स्थिति में रखें।
  3. अब शरीर को स्क्वॉट (कूल्हों को नीचे करें और घुटनों को मोड़ें) में लाएं।
  4. अब हाथों को जमीन पर रखें और पैरों की मदद से पुश-अप (push-up) एक्सरसाइज करें।
  5. अब पैरों को हाथ के पास लाएं और फिर एक बार उछलें।

स्क्वाट (Squats)

पेट अंदर करने के लिए एक्सरसाइज स्क्वैट सबसे अच्छे घरेलू व्यायाम में से एक है क्योंकि यह पैरों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह पीठ के निचले हिस्से और पेट की मांसपेशियों की ताकत में भी सुधार करने में मदद करती है। इस पेट कम करने की एक्सरसाइज को करने के लिए:

  1. पैरों को थोड़ा सा फैला कर सीधे खड़े हो जाएं।
  2. पीठ सीधी रखें।
  3. कूल्हे और घुटनो को मोड़ते हुए अपने आप को धीरे-धीरे नीचे करें  जब तक कि जांघें फर्श के समानांतर न आ जाएं।
  4. कुछ समय के लिए रुकें।
  5. आरंभ की स्थिति पर वापस लौटें।

निष्कर्ष

आज की खराब और व्यस्त  जीवन शैली के कारण वजन बढ़ना एक आम बात है, लेकिन जब यही वजन अधिक बढ़ जाता है तो काफी सारी समस्याएं लेकर आ सकता हैं। साथ ही यह भी सच है कि हर कोई सुन्दर व छरहरा दिखना चाहता है। इसी कारण से सभी के लिए पेट कि चर्बी बढ़ना चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है। ऊपर बताए गए पेट कम करने की एक्सरसाइज जैसे जंपिंग जैक, स्क्वैट्स, माउंटेन क्लाइंबर आदि, आपको वजन कम करने में मदद करेंगे।

यदि आपने हर तरह से कोशिश की है और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार असफल हो रहे हैं, तो बेझिझक हमारी हेक्साहेल्थ में व्यक्तिगत देखभाल टीम से संपर्क करें। वे आपको सही समाधान खोजने में मदद करेंगे। इसके अलावा, यदि आपको पेट कम करने की एक्सरसाइज पर प्रश्न हैं? या घर पर वजन कम करने और पेट की एक्सरसाइज के बारे मै जानना चाहते है? हमारे विशेषज्ञ आपकी पेट कम करने की पूरी यात्रा में आपकी मदद करने को तैयार हैं। यदि आप पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज, सर्वोत्तम आहार या फैट कम करने की एक्सरसाइज से संबंधित अन्य जानकारी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप हमारी वेबसाइट HexaHealth पर भी जा सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

क्या एक्सरसाइज से जल्दी वजन कम होता है?

हां, व्यायाम पूरे शरीर को सक्रिय करता है और शरीर को वसा कम करने में मदद करता है। रोजाना पेट कम करने की एक्सरसाइज करने से आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। आपको अपने व्यायाम अभ्यास में पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज जैसे की स्क्वाट, जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइम्बर्स आदि व्यायाम शामिल करने चाहिए।

पतले होने के लिए कौन कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

पतले होने के लिए आपको यह सभी पेट कम करने की एक्सरसाइज जैसे की  माउंटेन क्लाइम्बर्स, स्क्वैट्स, बर्पीज़, जंपिंग जैक्स आदि व्यायाम करने चाहिए। ये सभी व्यायाम आपके पेट की मांसपेशियों और पूरे शरीर को सक्रिय करेंगे जिससे आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।

कैसे 7 दिनों में वजन 10 किलो कम करें?

7 दिनों में 10 किलो वजन कम करना आपके शरीर के लिए स्वस्थ नहीं है। आपको व्यायाम धीमा और स्थिर रूप में करना चाहिए। यह आपको वजन और वसा कम करने में मदद करेगा, और आपकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करेगा।

कमर और पेट कम कैसे करें?

आप रोजाना व्यायाम करके और स्वस्थ खाना खाकर कमर और पेट को कम कर सकते हैं। अपने व्यायाम अभ्यास में पेट कम करने की एक्सरसाइज जैसे की क्रंचेस, माउंटेन क्लाइम्बर्स, बर्पीज़, स्क्वैट्स आदि व्यायाम शामिल करें।

क्या सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है?

जी हां, सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। इसमें एसिटिक एसिड (Acetic acid) होता है जो अधिक फैट बर्न करने में मदद करता है। लेकिन सेब के सिरके का सेवन हमेशा डॉक्टर से सलाह करके ही करें। 

क्या व्यायाम के बिना पेट की चर्बी कम करना संभव है?

पेट कम करने में आपको कम कैलोरी खाने से मदद मिल सकती है। लेकिन इसके साथ पेट कम करने की एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है। यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो व्यायाम करना हमेशा फायदेमंद होता है।

क्या एक्सरसाइज से पहले कुछ खाना चाहिए?

व्यायाम करने से पहले कुछ खाना आपके शरीर को वह ऊर्जा प्रदान करता है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ वह पोषण प्रदान करते हैं जिसकी आपके शरीर को व्यायाम के लिए आवश्यकता होती है। कार्बोहाइड्रेट आपको व्यायाम के लिए आवश्यक ऊर्जा की आपूर्ति करते हैं जबकि प्रोटीन अमीनो एसिड प्रदान करता है जिसका उपयोग आपका शरीर मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण के लिए करता है।

क्या एक्सरसाइज करने से रातोरात वजन कम हो जाएगा?

व्यायाम आपको अपने वजन कम करने की यात्रा में एक कदम आगे ले जाएगा। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करें जैसे जंपिंग जैक, बर्पीज, स्क्वैट्स आदि।

एक दिन में कितना व्यायाम करना चाहिए मोटापा कम करने के लिए?

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए और स्वस्थ आहार खाना चाहिए। पेट कम करने की एक्सरसाइज करें जैसे की माउंटेन क्लाइम्बर्स, क्रंचेस, बर्पीज़, स्क्वैट्स आदि व्यायाम।

क्या एक्सरसाइज के तुरंत बाद खाना खा सकते हैं?

कुछ लोग एक्सरसाइज के बाद खाना पसंद करते हैं जबकि कुछ नहीं। हां, आप अपनी खोई हुई ऊर्जा को वापस पाने के लिए एक्सरसाइज के कुछ देर बाद खा सकते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार 15 मिनट से 1 घंटे के बाद सेब, कुछ अंडे, दही आदि ले सकते हैं।

क्या स्क्वाट्स से वजन कम होगा?

जी हाँ स्क्वाट वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है। यह आपके पैरों, पेट और पूरे शरीर को जोड़ता है और इसे सक्रिय करता है। यह पेट कम करने की एक्सरसाइज बड़ी फायदेमंद है और आपको वजन कम करने में मदद करती है।

क्या जुंबा डांस से वजन कंट्रोल होगा?

जी हां, वजन घटाने के लिए जुंबा बहुत अच्‍छा है। यह एक अच्छी पेट कम करने की एक्सरसाइज है।  यह पूरे शरीर को सक्रिय और स्वस्थ करता है, हृदय गति को बढ़ाता है और शारीरिक समन्वय में सुधार करता है।

क्या हम घर पर एक्सरसाइज करके वजन कम कर सकते हैं?

जी हां आप एक्सरसाइज से घर पर ही वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको माउंटेन जैक, बर्पी, स्क्वैट्स, क्रंचेज आदि सहित घरेलू व्यायाम करने होंगे। ये व्यायाम वजन कम करने के लिए बहुत प्रभावी हैं क्योंकि ये व्यायाम पूरे शरीर को सक्रिय करते हैं और वसा को कम करने में मदद करते हैं ।

Updated on : 18 April 2023

समीक्षक

Dr. Aman Priya Khanna

Dr. Aman Priya Khanna

MBBS, DNB General Surgery, Fellowship in Minimal Access Surgery, FIAGES

12 Years Experience

Dr Aman Priya Khanna is a well-known General Surgeon, Proctologist and Bariatric Surgeon currently associated with HealthFort Clinic, Health First Multispecialty Clinic in Delhi. He has 12 years of experience in General Surgery and worke...View More

लेखक

Rajath R Prabhu

Rajath R Prabhu

MSc. Clinical Research I PG Diploma in Public Health Services Management

3 Years Experience

His work in medical content writing and proofreading is noteworthy. He has also contributed immensely to public health research and has authored four scientific manuscripts in international journals. He was assoc...View More

सम्बंधित डॉक्टर

Dr. Pradeep Kumar Singh

Dr Pradeep Kumar Singh

Plastic and Reconstructive Surgery,Cosmetology,Plastic Surgery

19 वर्ष Experience

like99 % अनुशंसित
Dr. Priya Bansal

Dr Priya Bansal

Plastic Surgery

14 वर्ष Experience

like98 % अनुशंसित
Dr. Rajesh Kumar Watts

Dr Rajesh Kumar Watts

Plastic Surgery

33 वर्ष Experience

like98 % अनुशंसित

सम्बंधित अस्पताल

BH Salvas Hospital

BH Salvas Hospital 

Chandan Palace

rating4.89/5 रेटिंग
CDAS Super Speciality Hospital

CDAS Super Speciality Hospital 

Malibu Town

rating4.55/5 रेटिंग
Cloudnine Hospital, Sector 47

Cloudnine Hospital, Sector 47 

MSJ House, Plot No. A-2, Vikas Marg

rating5/5 रेटिंग

परामर्श बुक करें

aiChatIcon

Download HexaHealth App

Get free consultation with our expert doctors, store all your health records at one place and get real time updates of appointments, consultations & surgery.

google-play-downloadapp-store-download