मानव शरीर में लिवर के 10 महत्वपूर्ण कार्य - Liver Function in Hindi

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Arti Sharma
Written by Charu Shrivastava, last updated on 28 August 2023
मानव शरीर में लिवर के 10 महत्वपूर्ण कार्य - Liver Function in Hindi

हमारे पेट के दाहिनीं तरफ मौजूद लिवर हमारी शरीर का बहुत जरूरी अंग है। खाना पचाने से लेकर पित्त बनाने जैसे जरूरी कामों को ये हमारे शरीर के अंदर करता है। इसे जिगर या यकृत जैसे और नामों से भी जाना जाता है। एक मिनट में लगभग 1.5 लीटर खून हमारे लिवर से होकर गुजरता है। विज्ञान के हिसाब से अगर शरीर के अंदर मौजूद लिवर काम करना बंद कर दे तो इंसान की मौत हो जाती है।

वैसे इसका काम केवल खाना पचाना या पित्त बनाना नहीं बल्कि इससे और अधिक जरूरी काम भी हैं जो यह हमारे शरीर में करता है। तो आज हम आपको लिवर से जुड़ी कुछ ऐसे ही जरूरी बातें बताने वाले हैं। तो सबसे पहले जान लेते हैं की लिवर होता क्या है।


Download our App today to plan your surgery seamlessly and stress-free!

Click here for Android and Click here for iPhone

लिवर क्या है? What is liver in Hindi?

पेट की दाहिनीं तरफ स्थित एक ऐसा अंग जो शरीर में लगभग 500 से अधिक कार्यों को करता है। लिवर का वजन 1.3 से 1.6 किलोग्राम तक होता है। यह रंग में लाल या भूरे रंग का होता है। लिवर को शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग कहा जाता है यानी यह आकर में शरीर के बाकी अंगों से बड़ा होता है। यह हमारे पेट में सीधे हाँथ की पसलियों के ठीक नीचे मौजूद होता है और वही से शरीर की सभी क्रियाविधियों का संचालन करता है।

परामर्श बुक करें

लिवर के कार्य Functions of Liver in Hindi

शरीर को स्वस्थ रखने के कई सारे जरूरी कार्य लिवर के द्वारा किए जाते हैं। यह शरीर का वो भाग है जो हमारे शरीर को साफ़ करने के साथ-साथ खाना पचाने और पित्त को बनाने जैसे काम करता है। इसके मुख्य काम ये हैं:

  1. भोजन पचाने में सहायता करना: जब भी हम कुछ खाते हैं तो लिवर के द्वारा ही पित्त रिलीज किया जाता है जिससे हमारा भोजन पचता है। इसमें मौजूद पित्त हमारे खाने को छोटे छोटे टुकड़ों में बाँट देता है और इससे खाना आसानी से पचने लग जाता है।
  2. शरीर का विषहरण करना: लिवर का दूसरा मुख्य काम है हमारे शरीर में मौजूद सभी तरीके के विषों का हरण करना है। हमारे शरीर में मौजूद जितने भी हानिकारक विषाक्त पदार्थ होते हैं उन्हें बाहर निकालने का काम लिवर के द्वारा किया जाता है।
    1. खून में मौजूद कोई भी खराब सेल या फिर कोई ऐसी चीज जिसकी शरीर को जरूरत नहीं है उसे छानकर लिवरअलग कर देता है। कुल मिलाकर शरीर को शुद्ध और साफ़ रखने का काम लिवर के द्वारा किया जाता है।
  3. ऊर्जा को स्टोर करना: लिवर हमारे शरीर में ऊर्जा भंडार है और यह ऊर्जा को ग्लाइकोजन के रूप में संरक्षित करता है। फिर जब आप लंबे समय तक भोजन नही करते हैं और आपके शरीर को बाहरी ऊर्जा नही मिलती है तो इसके द्वारा संरक्षित की गई यह ऊर्जा आपके शरीर को चलाने के काम आती है।
  4. हार्मोन निर्माण का काम: शरीर में एस्ट्रोजन और थायराक्सिन हार्मोन को बनाना लिवर का ही काम होता है I
    1. इसके अलावा इनको संतुलित भी लिवर ही करता है। एस्ट्रोजन एक सेक्स हार्मोन है जो महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है और थायरॉक्सिन हार्मोन वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। इन्हें लिवर ही बनाता है। इससे आप समझ सकते हैं यह हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक है।
  5. प्रतिजैविक और अलकोहल में: जब कोई भी एंटीबॉयटिक या फिर एल्कोहल अधिक मात्रा में ले लेते हैं तो उसे संतुलित करने का काम भी लिवर के द्वारा ही किया जाता है।
    1. अक्सर आपने सुना होगा की शराब पीने से लिवर खराब होता है। ये वही बात है की जितनी अधिक शराब आप पिएंगे लिवर को उतना ही ज्यादा इसे संतुलित करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी और धीरे धीरे इसकी कार्यक्षमता कम होने लगेगी।
    2. जब लिवर हमारे रक्त कणिकाओं से इन अलकोहल या किसी भी विषैले पदार्थ को निकालता है तो उसे वो सोख लेता है और अगर यह विषैले पदार्थ उसे अधिक मात्रा में सोखने पड़ते हैं तो लिवर धीरे धीरे खराब होने लगता है। इसीलिए कहा जाता है की शराब पीने से लिवर खराब होता है।
  6. प्रोटीन का अवशोषण करना: हमारे शरीर में प्रोटीन को टुकड़ों को तोड़कर उसे शरीर के लिए उपयोगी बनाने का काम लिवर ही करता है। जैसे खाने के माध्यम से प्रोटीन लिवर में आता है तो ये उसे टुकड़ों में तोड़ता है और फिर उसे अवशोषित करके बॉडी के लिए उसे उपयोगी बनाता है।

लिवर खराब कैसे होता है?

  1. अलकोहल से: जब अलकोहल यानी शराब आपके शरीर में जाती है तो ये हमारे खून में मिल जाती है। ऐसे में वो सारा खून लिवर से होकर गुजरता है तो यह उससे अलकोहल और बाकी के सभी खराब रसायन सोख लेता है और ऐसा करने से इसके कई सारे सेल्स नष्ट हो जाते हैं। हालाँकि बाद में वो सेल्स फिर से बन जाते हैं लेकिन लगातार अलकोहल लेने से वो सेल्स नष्ट हो जाते हैं और इससे लिवर खराब होने लगता है। 
  2. फैटी खाना खाने से: जब आप लगातार तली भुनी और तेल वाली चीजे खाते हैं तो इन सब चीजों में मौजूद खतरनाक केमिकल्स को लिवर अवशोषित करता है और धीरे धीरे सेल्स और खत्म होने लगती हैं जिससे यह काम करना बंद कर देता है और उसकी क्षमता कम होने लगती है। इसके अलावा लगातार एंटीबॉयटिक या कोई और दवाई लेने से भी इस पर असर पड़ता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर बात ये है की लिवर हमारे शरीर का वो अंग है जो सबसे अधिक जरूरी है और पूरे शरीर के सभी अंगों में सबसे अधिक काम यही करता है। इसके बिना इंसान के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए इसे स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेने के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करना आवश्यक है।

आज के समय में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए जरूरी है की आपको सही और बढ़िया मार्गदर्शन मिले इसके लिए आप HexaHealth में हमारे विशेषज्ञों से बात करके अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में राय ले सकते हैं। घर बैठे आप देश के बड़े डॉक्टर्स और सर्जन्स से बात करके अपने स्वास्थ्य के बारे में सही मार्दर्शन ले सकते हैं। HexaHealth की टीम आपके अच्छे और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती है।


Download our App today to plan your surgery seamlessly and stress-free!

Click here for Android and Click here for iPhone

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

यकृत का दूसरा नाम क्या है?

इसे लिवर और जिगर जैसे नामों से भी जाना जाता है।

यकृत शरीर का कौन सा अंग है?

यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। यह पेट में पित्त जिसे हम बाइल जूस कहते, हैं उसका निर्माण करता है।

यकृत कहाँ स्थित होता है?

पेट मे दाहिनीं तरफ़ स्थित होता है। यह डायफ्राम के नीचे स्थित होता है।

यकृत का रंग कौन सा होता है?

यह लाल या भूरे रंग का होता है। शरीर में लिवर सम्बंधित कोई बीमारी होने पर इसका रंग बदल जाता है।

लिवर फेल कैसे होता है?

अधिक मात्रा में शराब पीने, अधिक वजन बढ़ने, हेपेटाइटिस बी या सी होने या फिर डाइबिटीज की वजह से लिवरफेल होता है।

लिवर में पानी होने से क्या होता है?

लिवर में पानी होने से व्यक्ति को चलने फिरने और उठने बैठने में समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब यह सही से काम नही करता या फिर काम करना बंद कर देता है।

शरीर में सबसे भारी अंग कौन सा है?

सबसे भारी अंग यकृत/ लिवर है। इसका वजन 1.5 kg से 1.7 kg तक होता है।

लिवर की सफाई कैसे करे?

गर्म पानी और नींबू के सेवन से यह साफ होता है। इसके अलावा रोजाना संतुलित आहार लेने और नियमित रूप से व्यायाम आदि करने से लीवर साफ होता है।

लिवर के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

लिवर के लिए चुकंदर और अनार का जूस पीना चाहिए। इनके सेवन से लीवर बेहतर तरीके से कार्य करता है और हमेशा स्वस्थ रहता है।

क्या पानी लिवर को साफ करता है?

जी हां, पानी लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर लेता है। अगर आप रोजाना 4 से 5 लीटर पानी का सेवन करते हैं, तो यह पानी लिवर को साफ करने का काम करता है।

लिवर कमजोर होने के लक्षण क्या होते हैं?

पेट दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, पेशाब का रंग गहरा होना, या भूख न लगना होता है। इसके अलावा लगातार थकान, पेट का भारी लगना, पेट की दाहिनीं तरफ दर्द, पेट का सही से साफ न होना भी इसके कमजोर होने के लक्षण है।

लिवर के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?

हरा, काला और लाल अंगूर खाने से लीवर बेहतर बनता है। खासकर लाल अंगूर का सेवन करने से लीवर मजबूत होता है और सही से कार्य करता है।

लिवर का रामबाण इलाज क्या है?

लिवर का रामबाण इलाज हल्दी, ग्रीन टी, करेला, नारियल पानी होता है। क्योंकि इनमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे लिवर मज़बूत होता है।

लिवर क्या काम करता है?

भोजन को टुकड़ों में तोड़ने से लेकर विटामिन और पोषक तत्वों को संग्रहित करने के अलावा लिवर हमें संक्रामक रोगों से बचाता है।

Updated on : 28 August 2023

समीक्षक

Dr. Arti Sharma

Dr. Arti Sharma

MBBS, DNB Obstetrics and Gynaecology, Diploma In Cosmetic Gynaecology

8 Years Experience

Dr Arti Sharma is a well-known Obstetrician and Cosmetic Gynaecologist currently associated with Aesthetica Veda in Bengaluru. She has 8 years of experience in Obstetrics and Cosmetic Gynaecology and worked as an expert Obstetrician...View More

लेखक

Charu Shrivastava

Charu Shrivastava

BSc. Biotechnology I MDU and MSc in Medical Biochemistry (HIMSR, Jamia Hamdard)

2 Years Experience

Skilled in SEO and passionate about creating informative and engaging medical content. Her proofreading and content writing for medical websites is impressive. She creates informative and engaging content that educ...View More

परामर्श बुक करें

aiChatIcon

Download HexaHealth App

Get free consultation with our expert doctors, store all your health records at one place and get real time updates of appointments, consultations & surgery.

google-play-downloadapp-store-download