
बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इसे रोका जा सकता है।
इन उपायों में शामिल हैं:
इन उपायों को नियमित रूप से करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
समय के साथ कुछ मात्रा में बालों का झड़ना काफी सामान्य है। बालों का झड़ना समस्या तब बनने लगता है जब इसके कारण गंजेपन का एहसास होने लगता है। बालों के झड़ने से स्काल्प गंजा होने लगता है जो दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच असहजता महसूस कराता है।
ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके यानी घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है जो बालों को झड़ने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।
चलिए जानते हैं इस लेख में कि बाल झड़ने से रोकने के उपाय क्या हैं और ये बालों को झड़ने से रोकने में कैसे मदद करते हैं।
वैसे तो रोज ५० से १०० की संख्या के बीच बालों का झड़ना सामान्य है लेकिन जब बाल इससे अधिक संख्या में और तेजी से झड़ते हैं तो इसे बालों का झड़ना यानी एलोपेसिया कहते हैं। एलोपेसिया अनुवांशिक, हार्मोन में बदलाव, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के कारण हो सकता है। एलोपेसिया के दौरान कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है।


बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। घरेलू उपायों के इस्तेमाल के दौरान किसी भी उपाय को नियंत्रित तरीके से करना चाहिए क्योंकि अगर किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल सीमित मात्रा में नही किया गया तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:
बालों का झड़ना आमतौर पर पोषक तत्त्वों की कमी से, अनुवांशिक हार्मोन में बदलाव और दवाइयों के दुष्परिणाम से होता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय जैसे कुछ तेल, ताजे फल, सब्जियां, मछली, अंडे और व्यायाम किए जा सकते हैं। इस प्रकार कुछ महीनों में बालों का झड़ना काफी कम किया जा सकता है।
हेक्साहेल्थ (HexaHealth) की मदद से गंजेपन का परमानेंट इलाज हो सकता है। हेक्साहेल्थ के अनुभवी प्लास्टिक सर्जन बालों को ट्रांसप्लांट करके वापस प्राकृतिक बाल लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा हेक्साहेल्थ की प्रशिक्षित टीम यानी हेक्साबडीज सर्जरी के बाद भी आपकी देखभाल करने के लिए २४×७ तत्पर रहते हैं। हेक्साहेल्थ पर बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल सूचीबद्ध ( लिस्टेड ) हैं। हेक्साबडीज आपका बीमा क्लेम करवाने में भी मदद करते हैं। हमारे एक्सपर्ट सर्जरी से जुड़ी सलाह ऑडियो या वीडियो कॉल के द्वारा निशुल्क प्रदान करते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए बाल झड़ने का कारण पता होना चाहिए। अगर आप डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाते हैं तो आपके बालों का परीक्षण और निदान किया जाता है। इसके बाद डॉक्टर बालों को झड़ने से रोकने की दवाइयां जैसे माइनोक्सिडिल और कुछ घरेलू उपाय की सलाह देते हैं।
हेयर फॉल रोकने के लिए प्रोटीन और आयरन युक्त आहार, अरोमा थेरेपी, स्काल्प को नारियल के तेल से मसाज किया जा सकता है।
बहुत ज्यादा बाल झड़ने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपके बालों के झड़ने का कारण पता करते हैं और इसी अनुसार उपचार करते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो बाल झड़ने से रोकने के उपाय में आपको जिंक, विटामिन, प्रोटीन, आयरन और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेना चाहिए। इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह पर ओवर द काउंटर मिलने वाली मिनोक्सिडिल दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ दवाईयां खाने की सलाह दे सकते हैं जैसे मिनोक्सिडिल। बालों के झड़ने का कारण विटामिन की कमी, जिंक, ओमेगा ३ फैटी एसिड, आयरन और प्रोटीन की कमी से होता है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थ खाना चाहिए जिनमे ये पोषक तत्व पाए जाते हैं।
प्याज के कुछ साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
अगर आप प्याज को एलोवेरा या नारियल के तेल में मिलाकर लगाते हैं तो इसके साइड इफेक्ट्स की संभावना कम रहती है।
प्राकृतिक रूप से बाल बढ़ाने में महीनों लग सकते हैं। अगर आप आर्टिफिशियल तरीके से बाल बढ़ाना चाहते हैं तो हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने प्राकृतिक बाल बढ़ाने के लिए आप कुछ दवाइयों, हरी सब्जियों, अंडे, मछली और फलों का सेवन कर सकते हैं।
महिलाओं में बाल झड़ने के उपाय के रूप में अच्छा खान - पान, विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, जिंक और आयरन के सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार के रसायन या ब्लीचिंग के इस्तेमाल से बचना, डीएचटी शैंपू का इस्तेमाल करना, कुछ दवाईयां जैसे माइनोक्सिडिल और टॉपिकल ट्रीटिनाइन और तनाव न लेने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
पुरुषों में बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जिनके आधार पर डॉक्टर कुछ दवाईयां देता है। इसके अलावा डॉक्टर कुछ घरेलू उपाय आजमाने की सलाह दे सकते हैं जैसे खाने में अंडे, मछली, पालक, दूध, आंवले का जूस आदि। इसके अलावा स्काल्प में तेल का मसाज, प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
लड़को में बाल झड़ने के कुछ मुख्य कारण तनाव, पोषण की कमी, अनुवांशिक कारण, इम्युनिटी, स्वास्थ्य स्थिति और दवाओं के साइड इफेक्ट्स हैं।
बालों को बढ़ाने में कई तेल मदद कर सकते हैं लेकिन इनका असर होने में महीनों लग सकते हैं। पुरुषों के बाल बढ़ाने के लिए सरसो का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल और शीशम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल जितना शुद्ध और प्राकृतिक होगा इसके फायदे भी उतने ही देखने को मिल सकते हैं।
प्याज के रस को आप दिन में दो बार लगा सकते हैं। प्याज का रस बालों पर तुरंत असर नहीं करता है। एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्याज के रस को स्काल्प पर ४ से ६ हफ्तों तक लगाने से ८७% तक बालों में वृद्धि हो सकती है। इस शोध में हिस्सा लेने वालों ने दिन में २ बार प्याज का रस लगाया। इस प्रकार प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर काफी बाल झड़ चुके हैं तो सामान्यतः डर्मेटोलॉजिस्ट आपको कुछ दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं जैसे मिनोक्सिडिल, फिनास्टेरॉइड, कोर्टिसोन, स्पाईरोनोलैक्टोन और ड्यूटास्टेरॉइड।
बाल झड़ने के घरेलू उपाय के तौर पर आप कई तरह के तेल इस्तेमाल कर सकते हैं जो बालों को लंबा करने में मदद कर सकते हैं। शीशम का तेल, नारियल का तेल, सरसो का तेल, प्याज का तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल और बादाम के तेल में पोषक तत्व जैसे एंटी - ऑक्सीडेंट, ओमेगा ३ फैटी एसिड, फोलेट, बायोटिन आदि होते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।
प्याज में सल्फर, एंटी - एक्सीडेंट, एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो स्काल्प में इन्फेक्शन और रूसी होने से रोकते हैं। प्याज में पाया जाने वाला सल्फर, रोमछिद्रों (हेयर फॉलिकल्स) को फिर से उगाने में मदद करता है। बाजार में कई तेल आते हैं जिनमे प्याज के गुण मौजूद होते हैं। अगर आप डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाते हैं तो डॉक्टर आपको कोई अच्छा प्याज का तेल लेने की सलाह दे सकता है।
Last Updated on: 12 December 2023

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FIAGES, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery
13 Years Experience
Dr Aman Priya Khanna is a highly experienced and National Board–Certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon with over 13 years of clinical expertise.
He is widely regarded as one of the best bariatric surgeons in Ahmedabad, ...View More

MSc. Clinical Research I PG Diploma in Public Health Services Management
3 Years Experience
His work in medical content writing and proofreading is noteworthy. He has also contributed immensely to public health research and has authored four scientific manuscripts in international journals. He was assoc...View More