Download Our App for Free >>
Toggle Location Modal

हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है? - Hair Transplant Rate in Hindi

WhatsApp
Medically Reviewed by Dr. Priyanka Sharma
Written by Shivani Arora, last updated on 11 November 2022| min read
हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है? - Hair Transplant Rate in Hindi

Quick Summary

  • हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सर्जन का अनुभव और क्लीनिक का लोकेशन सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं।
  • हेयर ट्रांसप्लांट के लिए इस्तेमाल होने वाले तकनीक और डॉक्टर की फीस भी हेयर ट्रांसप्लांट के खर्चे को प्रभावित करती है।
  • हेयर ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के लिए भी कुछ खर्चे आते हैं।

लगभग ८५ % पुरुषों में और ४०% महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में जब घरेलू उपायों और दवाइयों से बाल वापस नही आते तो हमारे पास हेयर विग और हेयर ट्रांसप्लांट का विकल्प बचता है। 

हेयर ट्रांसप्लांट पर्मानेंट रुप से प्राकृतिक बालों को वापस लाता है इसलिए ज्यादातर लोग हेयर ट्रांसप्लांट का विकल्प चुनते हैं। ऐसे में हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है या आ सकता है; यह सभी लोग जानना चाहते हैं। 

तो आइए इस लेख में देखते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चा कितना हो सकता है और कौन से कारक हेयर ट्रांसप्लांट के खर्चे को बढ़ा सकते हैं। 

हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?

हेयर ट्रांसप्लांट गंजेपन का एकमात्र सर्जिकल उपचार है जो बालों को प्राकृतिक तरीके से वापस लाता है। हेयर ट्रांसप्लांट में सिर के पीछे या जहां भी बाल अच्छी गुणवत्ता में मौजूद होते हैं वहां से बाल लिया जाता है और झड़ चुके बालों के स्थान पर सर्जरी द्वारा स्काल्प ( खोपड़ी ) में प्लांट किया जाता है। इस तरह कुछ समय में गंजेपन वाली जगह पर भी बाल उगने लगते हैं। हेयर ट्रांस्प्लांट में दो प्रक्रियाओं; फॉलिकुलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन और फॉलिकुलर यूनिट एक्सट्रैक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। 

get the app

हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है?

हेयर ट्रांसप्लांट में औसतन ६०,००० रुपए खर्च आता है। भारत में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की कम से कम खर्चा २५,००० रुपए और अधिकतम खर्च २,६५,००० रुपए हो सकते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट की लागत कई चीजों पर निर्भर करती है। नीचे दिए गए कारकों के आधार पर हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चा कम या ज्यादा हो सकता है: 

शहर

  1. हर शहर में हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च विभिन्न हो सकता है। जैसे अगर आप दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की सोच रहे हैं तो आपको २५,००० से १,२५,००० रुपए तक का खर्च पड़ता है। 
  2. अगर आप चेन्नई मे हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं तो ३५,००० से लेकर २,६५,००० रुपए तक का खर्च आता है।
  3. भारत के अन्य शहरों में हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चा २,६५,००० रुपए से कम ही होता है।

हॉस्पिटल

  1. हॉस्पिटल किस शहर में है और इसमें मौजूद सुविधाओं के अनुसार खर्च कम या ज्यादा हो सकता है। 
  2. हॉस्पिटल अगर हेयर ट्रांसप्लांट के लिए प्रसिद्ध है तो यह आपसे अधिक पैसे ले सकता है। 

सर्जन 

  1. अगर प्लास्टिक सर्जन अधिक अनुभवी और एक्सपर्ट है तो जाहिर सी बात है उसका शुल्क अन्य प्लास्टिक सर्जन की तुलना में अधिक होगा। 
  2. हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया
  3. हेयर ट्रांसप्लांट की मुख्य रूप से दो प्रक्रियाएं होती हैं जिनके खर्चे अलग - अलग हो सकते हैं। 
  4. हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है; यह हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में लगने वाले समय पर भी निर्भर करता है। 
  5. अगर हेयर ट्रांसप्लांट रोबोटिक प्रक्रिया  द्वारा किया जाता है तो इसका खर्च अधिक लग सकता है।

गंजापन

  1. अगर पूरा सिर गंजेपन से प्रभावित है तो सर्जन को अधिक समय लगता है और इसके साथ - साथ हेयर ग्राफ्ट की भी जरूरत अधिक पड़ती है जो हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को बढ़ा सकते हैं।
  2. गंजापन अधिक होने पर हेयर ट्रांसप्लांट को भी १ या २ चरणों में पूरा किया जाता जिसमे खर्च अधिक लग सकता है।

डोनर ग्राफ्ट

  1. हेयर ट्रांस्प्लांट का खर्च लगाए जाने वाले ग्राफ्ट पर निर्भर करता है। अगर आपके सिर में गंजापन अधिक है तो डोनर ग्राफ्ट भी अधिक संख्या में लगते हैं जो हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को बढ़ा सकते हैं।
  2. अगर डोनर ग्राफ्ट की कमी हुई तो शरीर के अन्य भाग जैसे दाढ़ी के ग्राफ्ट को निकाला जाता है जिसके लिए अनुभवी सर्जन को भी समय लगता है। इस प्रकार डोनर ग्राफ्ट भी हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को बढ़ा सकते हैं। 
  3. ग्राफ्ट को लगाने की कीमत २५ रुपए प्रति ग्राफ्ट से लेकर ४५ रुपए प्रति ग्राफ्ट तक पड़ सकता है। इसके इलावा इसमें १८ प्रतिशत जीएसटी भी शामिल होता है जो आपके हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को बढ़ा सकता है। 

मरीज की स्थिति

  1. मरीज के स्काल्प की त्वचा पर भी हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च निर्भर करता है।
  2. बालों के झड़ने की दिशा और बनावट (टेक्सचर) पर भी हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च निर्भर करता है। 

हेयर ट्रांसप्लांट सेशन

  1. हेयर ट्रांसप्लांट को कितने सत्र (सेशन) में किया जाता है, इस पर भी खर्च निर्भर करता है। 

सारांश

इस आर्टिकल में हमने जाना कि हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है, यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे शहर, सर्जन का अनुभव, हॉस्पिटल, गंजेपन की स्थिति, हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया और डोनर ग्राफ्ट की संख्या, आदि। आमतौर पर भारत में हेयर ट्रांसप्लांट का औसतन खर्चा ६०,००० रुपए होता है। भारत के किसी भी शहर में हेयर ट्रांसप्लांट की न्यूनतम लगात  २०,००० रुपए और अधिकतम लागत २,६५,००० रुपए होती है। 

हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी किसी भी पूछताछ या सलाह लेने के लिए आप हेक्साहेल्थ के विशेषज्ञों से ऑनलाइन या ऑफलाइन परामर्श ले सकते हैं। हेक्साहेल्थ ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां १५००+ से अधिक एक्सपर्ट डॉक्टर मौजूद हैं। किसी भी प्रकार की सर्जरी में हमारी टीम अस्पताल भर्ती होने के पहले से लेकर सर्जरी से पूरी तरह ठीक होने तक आपके साथ रहती है। किसी भी पेपरवर्क जैसे बीमा संबंधी कागजी कामों में हेक्साबडीज आपकी नि:शुल्क मदद करते हैं। 

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आमतौर पर बाल जीवन भर तक उगता रहता है। कुछ मामलों में हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ समय बाद बाल उगना बंद कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको दोबारा हेयर ट्रांसप्लांट कराने की आवश्यकता होती है। 

हेयर ट्रांसप्लांट से जहां प्राकृतिक रूप से बाल वापस आते हैं वहीं कुछ आम साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद १ से २ सप्ताह के अंदर रक्तस्राव ( ब्लीडिंग ) होने की संभावना रहती है। देखभाल में लापरवाही करने पर स्काल्प ( खोपड़ी ) में इन्फेक्शन और खुजली हो सकती है।

अगर आपके सिर के बाल झड़ चुके हैं और वापस नही उग रहे हैं तो सबसे पहले आपको किसी डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। डॉक्टर आपके बाल झड़ने का कारण ( हार्मोन या अनुवांशिक कारण ) पता करते हैं। घरेलू उपाय में डॉक्टर आपको हरी सब्जियां, फल और ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह देते हैं जिनमे विटामिन ए, बी, सी, डी, ई तथा जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व मौजूद हों।  अगर इन सब उपायों से खाली जगह पर बाल नहीं आते हैं तो डॉक्टर आपको हेयर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह देते हैं। 

नकली बाल यानी हेयर विग कई तरह के होते हैं। हेयर विग के गुणवत्ता के आधार पर उनकी कीमत भी कम या ज्यादा हो सकती है। आमतौर पर प्राकृतिक हेयर विग की कीमत ६,००० रूपए से लेकर ५५,००० रूपए तक हो सकती है। अगर सिंथेटिक हेयर विग के कीमत की बात करें तो यह ५,००० से लेकर ४०,००० रुपए तक पड़ सकते हैं। हेयर विग के अलावा हेयर पैच भी नकली बालों को लगाने का एक नॉन सर्जिकल तरीका है जिसमे बालों को कॉस्मेटिक ग्लू की मदद से स्काल्प में चिपका दिया जाता है। हेयर पैच की कीमत ६,००० से २५,००० रुपए तक पड़ सकती है। अगर आप बालों को फिर से प्राकृतिक रूप से उगाना चाहते हैं तो हेयर ट्रांसप्लांट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत २५,००० रूपए से लेकर २,६५,००० रुपए तक होती है। 

विग बनाने में कई प्रक्रियाएं शामिल होती हैं जैसे विग स्टैंड पर बालों को स्थिर रखना, हेयर एक्सटेंशन को तैयार करना, स्टाइल, विग की सिलाई करना आदि। इसलिए हेयर विग बनाने में काफी समय लगता है। असली बालों से विग बनाने में सामान्यतः ५ से ६ महीने लग सकते हैं। 

हेयर विग बनाने के लिए आपको कई चीजों की जरूरत होती है जैसे उचित गुणवत्ता वाले बाल, विग स्टैंड,कैंची, विशेष कंघी और विग टेप। इन सामानों के अलावा हेयर विग बनाने के गुण ( स्किल ) भी होना जरूरी है अन्यथा कुछ गलतियों से हेयर विग खराब भी हो सकता है। आपको हेयर विग बनाने में कुछ महीने लग सकते हैं। हेयर विग बनवाने के लिए आप किसी एक्सपर्ट से भी संपर्क कर सकते हैं जिसे हेयर विग बनाने का अनुभव हो।  

बालों को लंबा और घना करने में जिंक, प्रोटीन, आयरन और विटामिन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अगर आप ऐसे फल, सब्जियां और जूस का सेवन करते हैं जिनमे ये तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद हों तो आपके बालों की सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं तो किसी अनुभवी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं। 

हेयर यूनिट बालों की इकाई ( हिस्सा ) होता है जिसे सिर्फ झड़े हुए बालों की जगह कॉस्मेटिक ग्लू की मदद से लगा दिया जाता है। हेयर यूनिट को अक्सर फिल्मों में पात्रों को विशेष दिखाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आंशिक गंजेपन से प्रभावित पुरुष और महिलाएं भी हेयर यूनिट का इस्तेमाल करती हैं। 

नकली बाल का अर्थ हेयर विग, हेयर एक्सटेंशन, हेयर पैच होता है। ये सभी एक तरह से अप्राकृतिक बाल होते हैं जिन्हें गंजेपन को ढकने और छोटे बालों को बड़ा दिखाने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता है। इन   नकली बालों को लगाने के लिए कॉस्मेटिक ग्लू या टेप का इस्तेमाल किया जाता है। हेयर विग और हेयर एक्सटेंशन को सोते समय या एक्सरसाइज करते हुए नही लगाया जाता है। इन सभी नकली बालों की देखभाल जरूरी होता है अन्यथा इनकी गुणवत्ता में कमी आने लगती है। 

बाल एक्सटेंशन बालों के गुच्छे होते हैं जिसे छोटे बालों को लंबा दिखने के उद्देश्य से लगाया जाता है। अपने प्राकृतिक बालों को एक्स्ट्रा लुक देने के लिए भी बाल एक्सटेंशन को कई रंग और स्टाइल के साथ लगाया जाता है। अगर बाल एक्सटेंशन का ठीक से देखभाल किया जाता है तो ये १६ से २० हफ्तों तक चल सकते हैं। 

हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सबसे कम पैसे पोलैंड ( १,४४,००० रुपए ), थाईलैंड ( १,७६,००० रूपए), मेक्सिको ( ३,२०,००० रूपए), तुर्की ( ४,००,००० रुपए) और भारत ( २,६५,००० रूपए ) में लगते हैं। अमेरिका और यूरोप के देशों में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत भारत से लगभग ३ से ४ गुना अधिक होता है। इस प्रकार इन देशों में हेयर ट्रांसप्लांट कम पैसों में कराया जा सकता है। 

हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। पहला तरीका होता है फॉलिकुलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन और दूसरा फॉलिकुलर यूनिट एक्सट्रैक्शन होता है। दोनों ही तरीके हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अच्छे हैं। दोनो तरीकों में से आपके लिए कौन सा उपयुक्त है, यह डॉक्टर आपके गंजेपन के पैटर्न और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए बताते हैं। 

भारत में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत (hair transplant price in hindi) अलग - अलग शहरों में भिन्न हो सकती है। यहां प्रति ग्राफ्ट की कीमत २५ रुपए से लेकर ४५ रुपए + जीएसटी हो सकती है। सामान्यतः हर ग्राफ्ट में १ से ३ बाल होते हैं। इस प्रकार अगर आप २५,०० हेयर ग्राफ्ट का हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सोच रहे हैं तो यह आपको ६२,५०० रुपए से लेकर १,१२,५०० रुपए + जीएसटी तक पड़ सकता है।  

Last Updated on: 11 November 2022

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सीखने के उद्देश्य से है। यह हर चिकित्सा स्थिति को कवर नहीं करती है और आपकी व्यक्तिगत स्थिति का विकल्प नहीं हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह नहीं है, किसी भी स्थिति का निदान करने के लिए नहीं है, और इसे किसी प्रमाणित चिकित्सा या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से बात करने का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

समीक्षक

Dr. Priyanka Sharma

Dr. Priyanka Sharma

MBBS, DNB Plastic Surgery, Training in Hand and Microvascular Surgery, Training in Hair Transplant

15 Years Experience

Dr Priyanka Sharma is a highly regarded Plastic, Reconstructive, and Aesthetic Surgeon with over 15 years of experience.

She is currently associated as a Consultant with:<...View More

लेखक

Shivani Arora

Shivani Arora

BA Journalism and Mass Communication

2 Years Experience

She is an accomplished new-age professional who has interviewed prominent personalities such as Bhaichung Bhutia, G. Sathiyan, Shashi Tharoor, etc. A content writer interested in health communication, graphic desi...View More

विशेषज्ञ डॉक्टर (10)

Dr. A Jayanthi Mala
Hexa Assured

Plastic and Reconstructive Surgery

29+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. Yannam Gautam Reddy
Hexa Assured

Plastic Aesthetic and Reconstructive Surgery

19+ Years

Experience

97%

Recommended

Dr. Sudeep Pradeep Yadav
Hexa Assured

Plastic Aesthetic and Reconstructive Surgery

19+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. Abhinav Likhyani
Hexa Assured

Plastic Surgery

16+ Years

Experience

96%

Recommended

Dr. Neeraj Kumar
Hexa Assured

Plastic Surgery,Hair Restoration Surgery

12+ Years

Experience

95%

Recommended

Dr. Apurva Nayan Samant
Hexa Assured

Plastic and Reconstructive Surgery,Hair Resto...

9+ Years

Experience

99%

Recommended

Dr. Jayaram B N
Hexa Partner

Plastic and Reconstructive Surgery

64+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. K Sridhar
Hexa Partner

Plastic Surgery

52+ Years

Experience

97%

Recommended

Dr. Anil Kumar Behl
Hexa Partner

Ophthalmic Plastic and Reconstructive Surgery...

49+ Years

Experience

98%

Recommended

Dr. R Krishnamoorthy
Hexa Partner

Plastic Surgery

48+ Years

Experience

95%

Recommended

एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल (4)

BH Salvas Hospital
JCI
NABH

BH Salvas Hospital

4.89/5( Ratings)
Chandan Palace
Indian Diagnostic Centre
JCI
NABH

Indian Diagnostic Centre

4.87/5( Ratings)
D-364, Rajori Garden Ext Rd
CDAS Super Speciality Hospital
JCI
NABH

CDAS Super Speciality Hospital

4.55/5( Ratings)
Malibu Town
get the app

Latest Health Articles

सम्बंधित उपचार

aiChatIcon