
इस डिजिटल युग में भारत नए रूप में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रमुख योजना के तहत, आयुष्मान भारत (एबी) सभी लोगों तक व्यापक रूप से स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने के उद्देश्य को सार्थक करने का एक प्रयास है।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से यही कोशिश की जाती है कि देखभाल सेवाएं कुछ चुनिंदा सेवाओं तक सीमित न रहें और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों तक विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
आयुष्मान भारत योजना के दो घटक हैं जिनमें पहला है, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए 1,50,000 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एबी-एचडब्ल्यूसी) बनाना, जिन्हें कोई भी निशुल्क उपयोग कर सकेगा और इसमें आम लोगों तक वेलनेस और स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं वितरित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इसका दूसरा घटक है प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) जिसमें 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमज़ोर परिवारों को देखभाल पाने के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
कोविड-19 महामारी के दौरान आरोग्य सेतु की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके मोबाइल एप्लिकेशन का व्यापक उपयोग भी इसी दौरान हुआ। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ आरोग्य सेतु को जोड़कर, आयुष्मान भारत योजना के लाभ आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं को आसानी से उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साथ ही, वे अपनी सहमति से डिजिटल हेल्थकेयर मिशन के तहत अपना आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट नंबर बनाकर इन सेवाओं से जुड़ सकेंगे।
आरोग्य सेतु की मदद से सभी भारतीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर स्वास्थ्य संबंधित कई उपयोगी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) नंबर एक शुरुआत है और यह डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए बस आपको आरोग्य सेतु ऐप इनस्टॉल करना होगा, आप इस ऐप के जरिए आसानी से आयुष्मान आईडी कार्ड जनरेट कर सकते हैं। आरोग्य सेतु ऐप के सैंकड़ों यूज़र्स इस ऐप पर जाकर अपना यूनिक ABHA नंबर जेनरेट कर पाएंगे।
आपका आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) नंबर आपके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से एक्सेस करने और शेयर करने का एक सरल और सुरक्षित तरीका है। इसके माध्यम से आप इसमें शामिल होने वाले डॉक्टरों के साथ संपर्क कर सकते हैं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से अपनी डिजिटल लैब रिपोर्ट, नुस्खे और जांच से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे आभा नंबर के नाम से भी जाना जाता है।
आभा (ABHA) नंबर 14 अंकों का नंबर होता है जो आपको आयुष्मान भारत के डिजिटल हेल्थकेयर मिशन से जुड़ने के लिए एक विशिष्ट पहचान देता है। आभा (ABHA) नंबर से आपको एक मज़बूत और भरोसेमंद पहचान मिलती है जिसका उपयोग करके आप पूरे देश में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और पेमेंट सभी जगह स्वीकार किया जाएगा।

यहाँ हम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने बारे में जानेंगे। आरोग्य सेतु ऐप के अलावा, आप इन दो तरीकों से आभा अकाउंट बना सकते हैं:
आयुष्मान भारत योजना के तहत, देश के गरीब 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपये की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कराने के उद्देश्य से सरकार आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सुविधा देती है। यह एक हेल्थ कार्ड है जिसके माध्यम से गरीब व्यक्ति किसी भी सरकारी या प्राइवेट हस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं। एक लाभार्थी के रूप में, आपको आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होगा जिसके उपयोग से आपको कैशलेस उपचार मिलेगा और आप अस्पताल में भर्ती हो सकेंगे।
गोल्डन कार्ड का उपयोग विभिन्न गतिविधियों जैसे फोटोग्राफ और अंगुलांक के माध्यम से लाभार्थी की पहचान करने, रोगी के बारे में जानकारी पाने के लिए किया जाता है। गोल्डन कार्ड का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि गोल्डन कार्ड के साथ, आप किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक और निजी अस्पताल में जाकर इस आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं, यह पैनलबद्ध अस्पताल में कैशलेस लेनदेन और देश भर में लाभों को सक्षम बनाता है।
आयुष्मान भारत की यह योजना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। अगर आपने अभी तक आभा कार्ड नहीं बनवाया है, तो जितना जल्दी हो सके इसे बनवा लें। आयुष्मान भारत और आरोग्य सेतु के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप हेक्साहेल्थ से संपर्क कर सकते हैं।
अब हेक्साहेल्थ की मदद से अपने इलाज के लिए सही डॉक्टर और सही अस्पताल का पता लगाएं। हेक्साहेल्थ अपने तरह का पहला ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो सही डॉक्टर और सही अस्पताल खोजने से लेकर अस्पताल में भर्ती होने, बीमा, फाइनेंस और सर्जरी के बाद ठीक होने तक रोगी की सर्जरी के अनुभव को आसान बनाने का ध्यान रखता है।
आपको पूरे भारत में 50+ रोगों के लिए परामर्श की सुविधा मिलती हैविशेषज्ञ सर्जनों के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन परामर्श कर सकते हैंआपके उपचार के दौरान हर कदम पर सहायता मिलती हैज़्यादा जानने के लिए HexaHealth लिंक पर जाएँ।
Last Updated on: 7 October 2025

MBBS, DNB General Surgery, FMAS, FALS Bariatric, MNAMS General Surgery, FIAGES
14 Years Experience
Dr Aman Priya Khanna is a leading National Board-certified Laparoscopic, GI, and Bariatric Surgeon in Ahmedabad with 14+ years of experience and over 4,500+ successf...View More

She has extensive experience in content and regulatory writing with reputed organisations like Sun Pharmaceuticals and Innodata. Skilled in SEO and passionate about creating informative and engaging medical conten...View More
Book Appointment
Book Consultation